Asaduddin Owaisi: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी देशभर में अपने भाषणों के लिए चर्चित रहते हैं, अक्सर देखा जाता है कि ओवैसी कुछ न कुछ ऐसा बोलते हैं जिसपर लोगों की निगाहें टिक जाती है. अब ओवैसी ने छत्रपति संभाजी नगर में एक स्पीच देते हुए कहा कि मैं मैं अपने 48 कैंडिडेट्स से कह रहा हूं कि चुनाव जीतना बहुत आसान है, लेकिन यहीं से आपका असल इम्तिहान शुरू होता है, आगे कहा कि मेरी कोशिश है कि औरंगाबाद में मजलिस और भी मजबूत हो. उनका ये बयान ऐसे समय पर आया है जब AIMIM और BJP के गठबंधन की चर्चाएं जोरों पर है.
नहीं देखेंगे मजहब
ओवैसी ने आगे कहा कि फौजदारों से मिलिए, आप जब चुनाव जीत के जाएंगे तो आप ये नहीं देखेंगे की किस मजहब का है आपको बस ये ध्यान देना है कि ये मेरे वार्ड का वोटर है और मुझे इसका काम करना है. साथ ही साथ कहा कि जो भी कैंडिडेट्स चुनाव जीतेगा मैं पीछे रहकर उनसे काम करवाऊंगा. इनको आराम से बैठने नहीं दूंगा. इनको काम करना पड़ेगा ताकि मजलिस में बीजेपी में या अन्य दूसरे पार्टी के लोग इस फर्क को महसूस कर सकें. उस फर्क को बरकरार रखना पड़ेगा.
मजलिस और ज्यादा मजबूत बने
इसके अलावा ओवैसी ने कहा कि औरंगाबाद में मजलिस और ज्यादा मजबूत बने, अल्लाह मेरे दिल की कैफियत को जानता है, साथ ही कहा कि आपको उन सभी ताकतों को नाकाम करना है जो आपके जमुरियत के दुश्मन हैं. विधानसभा के चुनाव में इम्तियाज जलील को हराने के लिए इन लोगों ने काफी मेहनत की. इम्तियाज जलील केवस 1100 वोटों से जीत नहीं हासिल कर सके. इसके अलावा तमाम मुद्दों पर ओवैसी ने अपनी बात रखी.
गठबंधन के बाद सीएम का निर्देश
वहीं इन दिनों बीजेपी का कांग्रेस और AIMIM के साथ गठंबधन करना काफी सुर्खियों में है, जिसके बाद तरह-तरह की चर्चा हो रही है. इसे लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी पार्टी को दोनों गठबंधन तोड़ने का निर्देश दिया और कहा कि ये मंजूर नहीं हैं. बता दें कि पिछले महीने हुए नगर निगम चुनावों के बाद, दो लोकल बॉडीज में बहुमत हासिल करने के लिए BJP यूनिट्स ने ठाणे के अंबरनाथ में कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था. इसके अलावा अकोला जिले के अकोट नगर परिषद में असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के साथ गठबंधन किया था. जिसकी देशभर में काफी चर्चा हो रही है. (ANI)
