Kumar Gaurav Mother Died: नए साल के 8वें दिन संजय दत्त के घर मातम पसर गया है. संजय दत्त की सगी बहन नम्रता की सास शुक्ला कुमार का निधन हो गया है. शुक्ला कुमार वेटरन एक्टर राजेंद्र कुमार की वाइफ थीं. इनके बेटे कुमार गौरव ने संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त से शादी की थी. इस खबर के आते ही बॉलीवुड में सन्नाटा पसर गया है और हर कोई वेटरन एक्टर की वाइफ को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्ला कुमार की प्रेयर मीट 10 जनवरी को रखी गई है.
नहीं रहीं राजेंद्र कुमार की वाइफ
राजेन्द्र कुमार की वाइफ के निधन की वजह अभी तक सामने नहीं आई हैं. लेकिन, इतना जरूर है कि उन्होंने कई साल से खुद को लाइमलाइट से दूर रखा हुआ था. वो अपनी परिवार की अहम सदस्य थीं. शुक्ला कुमार ने राजेंद्र कुमार से शादी की और अपनी आंखों के सामने ही हिंदी सिनेमाजगत की शुरुआत और उसकी तरक्की भी देखी.
तीन बच्चों की मां
राजेन्द्र कुमार और शुक्ला कुमार शादी के बाद तीन बच्चों के पेरेंट्स बनें. बेटे का नाम कुमार गौरव है. जो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ वक्त तक एक्टिव रहे और फिर बाद में बॉलीवुड के किनारा कर लिया. वहीं दोनों बेटियों डिंपल और मनोरमा ने फिल्म इंडस्ट्री के नामचीन प्रोड्यूसर से शादी कर ली.
राजेंद्र कुमार फिल्मी करियर
राजेन्द्र कुमार हिंदी सिनेमाजगत में ‘जुबली कुमार’ के नाम से मशहूर थे. ये मुंबई पहली बार फिल्मों में किस्तम आजमाने आए थे. कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो वो एक्टर नहीं बनना चाहते थे. करीबन 5 साल तक एसिस्टेंट फिल्ममेकर के तौर पर एचएस रावेल संग काम किया. इन्होंन ‘पतंगा’, ‘सगाई’ और ‘पॉकेट मार’ जैसी मूवीज को अस्सिट किया.
बाप हिट बेटा फ्लॉप
राजेन्द्र कुमार 1955 में ‘वचन’ फिल्म में बतौर लीड एक्टर गीता बाली के अपोजित नजर आए थे. ये फिल्म हिट हुई थी. इसके बाद मदर इंडिया फिल्म में कास्ट हुए. इस फिल्म ने इतनी तगड़ी कमाई की मूवी ने इतिहास ही रच दिया. इसके बाद ‘प्यार का संसार’, ‘अमर रहे ये प्यार’, ‘संगम’, ‘मेरे महबूब’ जैसी हिट फिल्में दी. इन्होंने बॉलीवुड में कुमार गौरव का डेब्यू 1981 में ‘लव स्टोरी’ फिल्म से करवाया. इस मूवी से कुमार रातोंरात सेंसेशन बन गए. लोगों को कुमार गौरव से काफी उम्मीदें थीं. लेकिन, इनकी चमक समय के बाद फीकी पड़ती गई और ये गायब हो गए. वहीं, राजेंद्र कुमार ने भी इस दुनिया से 71 साल की उम्र में 1999 में विदा ले ली.
