India on 500 percent Trump Tariff: वेनेजुएला पर हमला कर वहां के राष्ट्रपति को उठा ले जाने के बाद अब ट्रंप बेलगाम तानाशाह की तरह व्यवहार करते नजर आ रहे हैं. वे अब भारत पर 500 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी दे रहे हैं. वहीं ताइवान को हड़पने के लिए चीन लगातार उसके चारों ओर घेरा कस रहा है. जबकि पाकिस्तान-बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा जारी है. इन सब मुद्दों पर भारत खामोश लेकिन सतर्क निगाह बनाए हुए है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने इन सब मुद्दों पर आज मीडिया से बात कर स्पष्ट कर दिया कि वह अब क्या करने जा रहा है.
अमेरिका की ओर से 500 प्रतिशत टैरिफ की धमकी पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दृढ जवाब दिया. अपनी साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने कहा, ‘अमेरिका के प्रस्तावित बिल की हमे जानकारी है. हम इस बिल पर बारीके से निगाह रख रहे हैं. ऊर्जा जरूरतों को लेकर आप हमारा नजरिया जानते है. उसे हम वैश्विक बाजार के आधार पर तय करते है.’
