Vaishno Devi Medical College: जम्मू और कश्मीर के माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज के MBBS स्टूडेंट्स के लिए ये मुश्किल की घड़ी है. जिस कॅालेज में वो इतना अरमान लेकर पहुंचे थे उस कॉलेज ने उन्हें आंसुओं के सिवा और कुछ नहीं दिया. मेडिकल कॉलेज शुरू हुए मुश्किल से तीन महीने हुए थे कि कॉलेज राजनीति के भेंट चढ़ गया और हताश-निराश छात्र कॉलेज छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं, हालांकि इसे अलविदा कह पाना इतना आसान नहीं है, दुखभरे शब्दों में छात्रों ने क्या कुछ कहा जानते हैं .
लापरवाही भरा है फैसला
दुखी स्टूडेंट्स का कहना है कि कॉलेज बंद करने का फैसला लापरवाही भरा है क्योंकि उन्हें ऐसा लग रहा है कि उनकी जिंदगी का एक चैप्टर अचानक खत्म हो गया है. MBBS स्टूडेंट अलीना ने कहा, यह हमारी समझ से बाहर है. अचानक एक नोटिस जारी किया गया कि आपका कॉलेज बंद हो रहा है. कॉलेज में सुविधाएं बहुत अच्छी हैं, वे कैसे कह सकते हैं कि कॉलेज इसलिए बंद है क्योंकि उसमें सुविधाएं नहीं हैं? हम परेशान हैं और समझ नहीं आ रहा कि क्या करें.
छात्र ने की कॉलेज की मांग
जम्मू के उधमपुर का स्टूडेंट मानित अपने घर के पास वाले कॉलेज में एडमिशन पाकर खुश था लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही. अचानक बंद होने से नाराज होने के बाद उनका कहना है कि कॉलेज की मान्यता रद्द करना लापरवाही थी. अब उन्हें अपनी MBBS की डिग्री के लिए एक अच्छे कॉलेज की उम्मीद है. जब फैसला हो गया है, तो हमें एक अच्छा कॉलेज मिलना चाहिए. हो सकता है हमें इस कॉलेज जैसी सुविधाएं न मिलें, फिर भी, हमें एक कॉलेज मिलना चाहिए.
पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन
बता दें कि माता वैष्णो देवी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस – एक स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट हॉस्पिटल, का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 में किया था, पिछले साल सितंबर में, नेशनल मेडिकल कमीशन ने कॉलेज में MBBS कोर्स शुरू करने के लिए परमिशन लेटर दिया था. मंगलवार को, जब NMC ने कॉलेज में कमियों का हवाला देकर परमिशन लेटर वापस ले लिया, तो स्टूडेंट्स का कहना है कि उन्हें अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा झटका लगा लेकिन जम्मू से बाहर जश्न मनाया गया.
शुरू किया था आंदोलन
BJP और राइट-विंग ग्रुप्स, जिन्होंने 42 मुस्लिम स्टूडेंट्स के एडमिशन के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था. उन्होंने कॉलेज बंद होने को जीत बताया उन्होंने जश्न मनाने के लिए मिठाइयां भी बांटीं. वहीं BJP के सीनियर लीडर और J&K असेंबली में अपोजिशन के लीडर सुनील शर्मा ने माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द करने को हिस्टोरिकल बताया है. उन्होंने कहा कि नेशनल मेडिकल कमीशन का माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज एक्सीलेंस को परमिशन लेटर वापस लेना एक हिस्टोरिक फैसला है. लेकिन कॉलेज के अंदर, स्टूडेंट्स का कहना है कि सिर्फ साइंस ही उनकी कलेक्टिव पहचान है, धर्म नहीं, श्रीनगर की एक स्टूडेंट आशिया का कहना है कि वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज बंद होने के बाद शायद उन्हें इससे बेहतर कॉलेज कभी न मिले.
