Tara Sutaria Post: तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप के रूमर्स फैले हुए हैं. यह सब एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट के दौरान वायरल हुए एक वीडियो के बाद हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर खूब हलचल और विवाद खड़ा कर दिया था. दरअसल, कॉन्सर्ट में तारा, सिंगर-रैपर एपी ढिल्लों के साथ स्टेज पर आईं. इस दौरान का एक वीडियो क्लिप वायरल हुई जिसमें तारा उन्हें गले लगाती और गाल पर किस करती नजर आईं. इस दौरान कॉन्सर्ट में मौजूद तारा के बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया का रिएक्शन की खूब वायरल हुआ था. इसके बाद ही रूमर्स फैल गए कि ये जोड़ी अब अलग हो गई है. वहीं वीर पहाड़िया संग ब्रेकअप के रूमर्स के बीच तारा सुतारिया ने अब सोशल मीडिया पर अपनी पहली पोस्ट शेयर की है.
वीर संग ब्रेकअप रूमर्स के बीच तारा ने की पहली पोस्ट
बता दें कि तारा सुतारिया ने अपनी पोस्ट में वीर संग अपने ब्रेकअप रूमर्स पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है बल्कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक का एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि ‘टॉक्सिक’ के टीज़र ने सिर्फ 24 घंटों में सभी प्लेटफॉर्म पर 20 करोड़ व्यूज़ पार कर लिए हैं. पोस्टर में यश एक अट्रैक्टिव रेड बैकग्राउंड के सामने राइफल पकड़े हुए नजर आ रहे हैं.
वीर ने ‘टॉक्सिक’ के टीजर पर नहीं किया रिएक्ट
गौरतलब है कि तारा और वीर के ब्रेकअप के रूमर्स दो दिन से तेजी से फैले हुए हैं लेकिन एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर कोई कमेंट नहीं किया है. वहीं वीर भी इस मामले में चुप हैं. इस दौरान फैंस ने ये भी नोटिस किया कि वीर ने न तो ‘टॉक्सिक’ के टीज़र पर कोई रिएक्शन दिया और न ही इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इन सबके बीच तारा और वीर दोनों ने कथित ब्रेकअप पर पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है.
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का हुआ ब्रेकअप?
दरअसल, हाल ही में आई ‘फिल्मफेयर’ की रिपोर्ट के मुताबिक, तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है. हालांकि, कथित ब्रेकअप के पीछे की सही वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन इसकी टाइमिंग ने लोगों को चौंका दिया है. खासकर इसलिए क्योंकि यह तारा के एपी ढिल्लों के साथ स्टेज पर बातचीत के बाद ऑनलाइन जांच के घेरे में आने के तुरंत बाद हुआ है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
बता दें कि बीते दिनों तारा और वीर ने मुंबई में एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में शिरकत की थी. कॉन्सर्ट में स्टेज पर तारा और एपी ढिल्लों ने एक-दूसरे को लगे लगाया था और किस किया था. स्टेज पर दोनों काफी नजदीक नजर आए थे. जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, तभी से तारा की आलोचना होने लगी.
