News in Brief

Sarabjit Kaur: वीजा खत्म होने के बाद पाकिस्तान में रह रही सरबजीत कौर की भारत वापसी फिर से रूक गई है. कुछ दिन पहले सभी कागजी कार्रवाई के बाद सरबजीत कौर को वाघा बॉर्डर पर डिपोर्ट करने के लिए लाया जाना था, लेकिन अब विशेष परमिट रूक जाने के कारण सरबजीत को अब लाहौर के दारुल अमान में शिफ्ट किया गया है. इस दौरान कड़ी पुलिस सुरक्षा भी मौजूद रही.

आपको बता दें कि सरबजीत कौर 2025 में श्रद्धालुओं के एक जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थी, लेकिन इस दौरान उसका वीजा खत्म हो गया और वो पाकिस्तान में ही रह गई. इस दौरान सरबजीत ने अपना धर्म बदला और पाकिस्तानी युवक से शादी कर ली. लेकिन इधर भारत में जत्थे के साथ उसकी घर वापसी नहीं होने के कारण भारतीय सुरक्षा एजेंसियों सतर्क हो गई और सरबजीत की खोजबीन शुरू कर दी. जिसके बाद उसके निकाह की खबरें सामने आईं. हालांकि, पाकिस्तान में अवैध घोषित किया गया और उसे भारत डिपोर्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी थी. 

कब मिलेगा स्पेशल परमिट?
वहीं अब पंजाब प्रांत के गृह विभाग की तरफ सरबजीत कौर को दारुल अमान में रखने की पुष्टि की गई है. सरबजीत कौर यहां तक तक रहेगी, जब तक उसको भारत जाने के लिए आवश्यक परमिट नहीं मिल जाता है. हालांकि, अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि अगले हफ्ते तक सरबजीत को ये परमिट मिल जाएगा, जिसके बाद उसे वाघा बॉर्डर से भारत डिपोर्ट किया जाएगा. इस बीच 9 जनवरी को सरबजीत का मेडिकल भी करवाया गया, जिसमें उसका स्वास्थय ठीक पाया गया और डॉक्टरों ने उसके लिए किसी भी तरह की तत्काल मेडिकल सहायता की आवश्यकता को नकार दिया. 

Add Zee News as a Preferred Source

क्यों हो रही देरी?
लाहौर हाईकोर्ट में सरबजीत की परैवी कर रहे वकील चंगेजी संधू ने कहा कि पूरा मामला कानूनी प्रक्रिया में हैं. जिसके चलते वो संबंधित विभाग और कोर्ट के संपर्क में रहकर सभी औपचारिकताओं को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि सरबजीत की घर वापसी करवाई जा सके. आपको बता दें कि सरबजीत कौर का मामला भारत और पाकिस्तान के बीच मानवीय आधार पर काफी संवेदनशील माना जा रहा है. हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों और कानूनी प्रक्रियाओं के कारण इस तरह के मामलों में अक्सर देरी देखने को मिलती है. 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में हिंदू किसान की हत्या पर जारी प्रदर्शन, सिंध की सड़कों पर उतरी भीड़; न्याय के लिए अड़े लोग