Shaksgam Valley Importance: चीन (China) एक बार फिर से नापाक हरकतों पर उतर आया है. दूसरों की जमीनें हड़पनें के लिए हमेशा बेकरार रहने वाला ‘ड्रैगन’ अक्सर चुपके पाकिस्तानी कब्जे वाली कश्मीर यानी PoK की शक्सगाम घाटी में अवैध निर्माण करने की कोशिश करता आया है. इन हरकतों पर भारत ने हमेशा कड़ा विरोध जताते हुए इले इलाके की पुरानी स्थिति को बदलने की अवैध कोशिश करार दिया. नई दिल्ली का रुख इसे लेकर एकदम साफ रहा है. भारत ने कई बार बीजिंग और इस्लामाबाद दोनों को फटकार लगाते हुए शक्सगाम घाटी में बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर चीन के सामने कड़ा विरोध जताते हुए उसे दो टूक चुनौती दी है. आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भारत के इरादे जता दिये हैं. आइए जानते हैं कि शक्सगाम घाटी कहां हैं, जिस पर चीन नजर गड़ाए बैठा है.
शक्सगाम घाटी पर भारत का रुख
भारत शक्सगाम घाटी को हमेशा से अपना हिस्सा मानता आया है. भारत ने कभी भी1963 में हुए तथाकथित चीन-पाकिस्तान समझौते को स्वीकार नहीं किया है. आजाद भारत की पहली सरकार से लेकर आज की मोदी सरकार तक सरकार ने उस घाटी को अपना हिस्सा मानते हुए कदम उठाए हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल कई बार कह चुके हैं पाकिस्तान ने एक डील यानी समझौते के तहत अवैध रूप से इस पूरे इलाके को चीन को सौंपने की कोशिशें की है. अभी 2024 में भी शक्सगाम घाटी में चीन की नापाक हरकत का खुलासा उस समय की सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ है. चीन वहां कंक्रीट की पक्की सड़क बनाने की लक्ष्य दशकों पहले से पाल रहा है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल कई सालों से पूरी दुनिया को बता चुके हैं कि कैसे एक समझौते के जरिए पाकिस्तान ने अवैध रूप से इलाके को चीन को सौंपने की कोशिश की थी. भारत ने चीन के ऐसे दुस्साहसों का हर घड़ी विरोध किया है. दरअसल, इस बीच शक्सगाम घाटी में चीन की नापाक हरकत का खुलासा वहां की सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ है. चीन वहां कंक्रीट की पक्की सड़क बना रहा है.
