Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए देश की डेमोक्रेसी को खतरे में बताया है. तमिलनाडु के नीलगिरी इलाके में राहुल गांधी ने कहा, ‘भारत एक लोकतांत्रिक देश है, लेकिन आज हमारा लोकतांत्रिक सिस्टम खतरे में है. इस पर सरकार में बैठे लोग, जो असल में सरकार चला रहे हैं, वे हमला कर रहे हैं. वे हमारे चुनाव आयोग पर हमला कर रहे हैं. वे हमारी अलग-अलग संस्थाओं पर हमला कर रहे हैं. वे उन लोगों को धमका रहे हैं जो उनकी विचारधारा से सहमत नहीं हैं. इसलिए हमें आप जैसे युवा लोगों की ज़रूरत है जो बहादुर हों, आत्मविश्वासी हों और सवाल पूछने से डरते न हों.
Add Zee News as a Preferred Source
