News in Brief

Odisha News: ओडिशा से एक हैरान कर देने वाला ममला सामने आया है. यहां पर बालांगीर जिले के पटनागढ़ में एक चिप्स के पैकेट से निकला खिलौना बच्चे को जिंदगी भर का गम दे गया. इस खिलौने से बच्चे की एक आंख की रोशनी चली गई. लोकल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि चिप्स के पैकेट में मिले खिलौने को बच्चे ने आग में फेंक गिया, इसके बाद वह कथित तौ पर फट गया और इस विस्फोट के कारण बच्चे की आंख की रोशनी चली गई. 

जानिए क्या है पूरा मामला

घटना के बाद पीड़ित बच्चे के माता पिता ने ऐसे उत्पाद पर पूरी तरीके से रोक लगाने की मांग की है. हादसे के बाद बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार की शाम की टिटिलागढ़ पुलिस स्टेशन क्षेत्र की बताई जा रही है. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पीड़ित कक्षा तीन का छात्र है और वह शागदघाट गांव के लाब हरपाल का बेटा है. बताया गया है कि बच्चे ने एक दुकान से पांच रुपये का लाइटहाउस कॉर्न का पैकेट खरीदा था. इस पैकेट में एक खिलौना भी मिलता है, जिसके विस्फोट के कारण ये हादसा हुआ है. 

Add Zee News as a Preferred Source

खिलौने में कैसे हो गया विस्फोट? 

कहा जा रहा है कि इस स्नैक को खाने के बाद हरपाल ने पैकेट के अंदर मिले छोटे खिलौने को आग में फेंक दिया, जिसके बाद अचानक विस्फोट हो गया. हैरान करने वाली बात है कि यह विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि वह सीधे बच्चे की आंख में लगा, जिससे आंख की पुतली पूरी तरीके से फट गई. घायल अवस्था में बच्चे को तुरंत टिटिलागढ़ अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने कहा कि उसकी आंख को स्थायी रूप से नुकसान पहुंचा और आंख को बचाया नहीं जा सकता है. 

बच्चे के अभिभावक ने की शिकायत 

गौरतलब है कि इस घटना के बाद बच्चों के अभिभावक ने टिटिलागढ़ पुलिस स्टेशन में लिखिति शिकायत दर्ज कराई है. बच्चों के माता पिता का कहना है कि स्नैक पैकेट में शामिल खिलौना बेहद खतरनाक था. इस उत्पाद को पूरी तरीके से बैन किया जाना चाहिए, जिससे ऐसी घटना आगे चलकर न हो. 

बिस्किट खरीदने गया था दुकान 

पीड़ित के माता का कहना है कि इस घटना के बाद उनका बेटा पूरी तरीके जख्मी हो गया, अब वह पूरे जीवन नहीं देख सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि उनका बेटा बिस्किट खरीदने के लिए पैसे लिया था और दुकान गया था, लेकिन वहां जकर उसने चिप्स का पैकेट खरीद लिया. इतनी कम उम्र में बच्चे की आंख जाना असहनीय है. माता पिता ने इस प्रोडक्ट को बनाने वाली कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पूरे प्रकरण में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है.  

यह भी पढ़ें: लेफ्ट का गढ़ ढहाने के लिए अमित शाह ने खुद संभाली कमान, केरल में BJP का बड़ा गेम प्लान! 2026 में क्या खिलकर रहेगा कमल?