News in Brief

Student harassment: टीचर्स की तरफ से कथित तौर पर बार-बार इस तरह किए जा रहे अपमान और प्रताड़ना को यशस्विनी सहन नहीं कर पाई, जिसके चलते उसने मजबूरन आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया. बेंगलुरु के ऑक्सफोर्ड डेंटल कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा यशस्विनी के सुसाइड का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है, कॉलेज प्रशासन की तरफ से ओरल मेडिसिन और रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट के 6 फैकल्टी को सस्पेंड कर दिया है. इन सदस्यों पर 23 साल की यशस्विनी को कथित तौर पर लगातार स्किन कलर के लिए प्रताड़ित करने का आरोप है. यशस्विनी की आत्महत्या को त्वचा रंग पर लगातार की गई टिप्पणियों और भेदभाव से जोड़कर देखा जा रहा है. 

हालांकि, अभी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं अगले नोटिस तक कॉलेज के 6 सदस्यों को सस्पेंड ही रखा जाएगा. इनमें सीनियर लेक्चरर डॉक्टर अनमोल राजदान, डॉ शबाना बानू, डॉ फैका कोलकर और डॉ अल्बा दिनेश के अलावा रीडर डॉ संधू और प्रोफेसर डॉ सुशमीनी हेगड़े का नाम शामिल है. बी यशस्विनी ओरल मेडिसिन और रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में तीसरे वर्ष की पढ़ाई कर रही थी. उन्होंने 8 जनवरी को कथित तौर पर चंदपुरा के हेड मास्टर लेआउट स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी. जिसके बाद यशस्विनी की मां प्रमिला ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को कॉलेज स्टाफ ने प्रताड़ित किया और उसको मानसिक तौर पर परेशान किया है.

त्वचा पर कमेंट
यशस्विनी के साथ हो रहे इस गलत व्यवहार को न रोकने के लिए उनकी मां ने कॉलेज प्रिंसिपल को जिम्मेदार ठहराया. वहीं यशस्विनी के कॉलेज दोस्तों ने भी टीचर्स पर उसे त्वचा रंग और रूप रंग का मजाक उड़ाने की बात कही है. पूरे मामले की जांच कर ही पुलिस ने भी इस तरह की बात को स्वीकार है यशस्विनी को रंग रूप और पहनावे के लिए प्रताड़ित और अपमानित किया था. इनमें से एक टिप्पणी ये भी थी कि काली त्वचा वाली कोई व्यक्ति डॉक्टर कैसे बन सकती है.यशस्विनी के परिवार ने बताया कि उसको आंखों से संबंधित परेशानी थी जिसके चलते वो 7 जनवरी को क्लास नहीं आई थी. लेकिन जब अगले दिन क्लास पहुंची तो लेक्चरर ने कथित तौर पर उसके क्लासमेट के सामने उसकी आंखों को लेकर मजाक उड़ाया, वो यहीं पर नहीं रूके और यशस्विनी से पूछा की आंखों में कितनी आई ड्रॉप्स डाली है, कहीं पूरी बोतल तो नहीं डाल ली.

Add Zee News as a Preferred Source

क्यों उठाया कदम?
परिवार ने आरोप लगाया कि यशस्विनी को सेमिनार में भाग लेने से मना किया गया और न ही उसको रेडियोलॉजी के केस वर्क दिया गया. जिसके चलते यशस्विनी को इस बात डर सताने लगा कि वो अपने एकेडमिक नंबर में पिछड़ जाएगी और उसकी पढ़ाई डिस्टर्ब होगी. जिसके चलते उसने ये कदम उठाया. यशस्विनी ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, लेकिन उसमें उन्होंने किसी का नाम नहीं लिखा. हालांकि, उनके दोस्तों और परिवार की शिकायत पर कॉलेज प्रिंसिपल समेत पांच लोगों के खिलाफ उत्पीड़न और जाति आधारित प्रताड़ना के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है. 

यह भी पढ़ें: किशोर ने की थी रेप की कोशिश फिर…बेंगलुरु की महिला टेक वर्कर की हत्या का खुला राज