Karnataka Politics: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मंगलवार 13 जनवरी 2026 को उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मैसूरु एयरपोर्ट पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की. तमिलनाडु दौरे के बाद राहुल गांधी के मैसूरु पहुंचने से पहले दोनों नेताओं ने लगभग 20 सेकेंड बातचीत भी की. बता दें कि कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता संघर्ष से जुड़ी अटकलें तब शुरु हुई जब राज्य सरकार ने अपना ढाई साल का कार्यकाल पूरा किया. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और गृह मंत्री जी परमेश्वर इस दौड़ में शामिल हैं.
‘मुझे विश्वास है कि पार्टी मेरे भविष्य के बारे में फैसला लेगी…’
रविवार 11 जनवरी 2026 को इससे पहले डीके शिवकुमार ने प्रदेश में चल रहे नेतृत्व संघर्ष के बीच अपने भविष्य के बारे में पार्टी हाई कमान के फैसले पर भरोसा जताया. उन्होंने ‘उद्यमी वोक्कालिगा एक्सपो 2026′ कार्यक्रम में बोलते हुए कहा,’ मैं किसी राजनीतिक परिवार से नहीं आता, फिर भी मैं इस मुकाम तक पहुंचा हूं. मुझे विश्वास है कि पार्टी मेरे भविष्य के बारे में फैसला लेगी.’ बता दें कि शिवकुमार वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं, जबकि परमेश्वर पार्टी में एक प्रमुख दलित नेता हैं.
ये भी पढ़ें- भारत की सबसे अमीर म्युनिसिपालिटी, बजट कई राज्यों से भी ज्यादा, इतना पैसा कहां से कमाती है BMC?
एचडी कुमारस्वामी पर लगाया आरोप
उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उनके अपने समुदाय के लोग ही उनकी आलोचना कर रहे हैं.
#WATCH | Karnataka Deputy CM DK Shivakumar met Lok Sabha LoP Rahul Gandhi as the Congress MP was about to take off from Mysuru.
(Video: Office of DK Shivakumar) pic.twitter.com/DIX0vkX1Bh
— ANI (@ANI) January 13, 2026
उन्होंने कहा,’ जब मैं जेल में था, तब आप सबने मेरे लिए प्रार्थना की थी. मुझे पता है कि आप सब मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हैं और मेरी भलाई की कामना कर रहे हैं. मेरा मानना है कि प्रार्थनाएं कभी व्यर्थ नहीं जातीं, भले ही कोशिश व्यर्थ हो जाएं. हमारे समुदाय के लोग मेरी आलोचना कर रहे हैं. वे सामने से भी वार कर रहे हैं और पीठ पीछे से भी. मेरा अंतरात्मा जानता है कि जब कुमारस्वामी मुख्यमंत्री थे, तब मैं कितना ईमानदार था. अब कुमारस्वामी मुझ पर पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगा रहे हैं. मुझे किसी प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है, मेरी अंतरात्मा यह जानती है.’
ये भी पढ़ें- 234 विधानसभा सीटें, 56 पर गठबंधन और 3 पर आरक्षण… तमिलनाडु में जीत के लिए क्या है भाजपा का मास्टरप्लान
उद्यमियों से क्या बोले डीके शिवकुमार
उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने रविवार 11 जनवरी 2026 को वोक्कालिगा समुदाय के उद्यमियों से कहा,’ ईश्वर वरदान या श्राप नहीं देता, वह केवल अवसर देता है. हमें मिलने वाले अवसरों का अच्छा उपयोग करना चाहिए. जीवन में विश्वास सबसे जरूरी है.इसे हमेशा अपने लेन-देन और व्यवसाय में बनाए रखें. मैं आप सभी के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त करने आया हूं. आप सभी मेहनती लोग हैं.’
