India France Defence Deal: भारत और फ्रांस के बीच एक बड़ी रक्षा डील इस हफ्ते होने की संभावना है. रक्षा मंत्रालय इस सप्ताह एक उच्च स्तरीय बैठक करने जा रहा है, जिसमें फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट खरीदने की बात बन सकती है. ये डील करीब 3.25 लाख करोड़ रुपये की हो सकती है.
- Rafale Fighter Jet Deal: भारत और फ्रांस के बीच बहुत जल्द अब तक की सबसे बड़ी रक्षा डील होने की संभावना है. रक्षा मंत्रालय इसी हफ्ते एक उच्च स्तरीय बैठक कर सकता है, जिसमें फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट खरीदने के लिए लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये की डील होने की संभावना है. इस डील की खास बात है कि राफेल जेट भारत में बनाए जाएंगे और इनमें करीब 30 प्रतिशत से अधिक सामान देसी होंगे. इस बीच राफेल डील को लेकर कई लोगों ने सवाल खड़े किए हैं. डील पर सवाल खड़े करने वालों को कीर्ति चक्र से सम्मानित रिटायर्ड मेजर दिग्विजय सिंह रावत ने करारा जवाब दिया है.
- राफेल को लेकर क्या बोले मेजर?
- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मेजर दिग्विजय सिंह रावत ने दावा किया कि भारतीय वायुसेना के किसी भी सेवारत या रिटायर्ड पायलट ने फ्रांस के साथ राफेल डील की आलोचना नहीं की है. उन्होंने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि जिन लोगों ने इस डील को सही करार दिया है, ये वो लोग हैं, जो असल में प्लेन उड़ाते है, लड़ते हैं और मिशन पर अपनी जान गंवाते हैं.
- डील की आलोचना करने वालों को खूब सुनाया
- वहीं, उन्होंने आगे लिखा कि सोशल मीडिया के 420 चेयरबोर्न डिवीजन के बेवकूफ फाइटर पायलट, जिन्होंने डेस्क चेयर से ज्यादा खतरनाक कुछ नहीं उड़ाया है, वे पहले ही इस डील के लिए पीएम मोदी, IAF, अजीत डोभाल और BJP की आलोचना कर रहे हैं. जब प्रोफेशनल लोग कॉन्फिडेंट होते हैं और सिर्फ कुर्सी पर बैठकर ज्ञान देने वाले एक्सपर्ट गुस्से में होते हैं, तो आप समझ जाइए कि देश सही दिशा में जा रहा है.
- यह भी पढ़ें: ‘साउथ की लड़कियां पढ़ी-लिखीं, उत्तर भारत की लड़कियों को…’, DMK सांसद के विवादित बयान से बढ़ा सियासी पारा; BJP ने घेरा
- भारत और फ्रांस के बीच सबसे बड़ी रक्षा डील
- बताया जा रहा है कि इसी हफ्ते रक्षा मंत्रालय फ्रांस के अधिकारियों संग इस डील को अंतिम रूप दे सकता है. भारतीय पक्ष फ्रांस से यह भी कह रहा है कि वह गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट डील के तहत फ्रेंच एयरक्राफ्ट में भारतीय हथियारों और दूसरे देसी सिस्टम को इंटीग्रेट करने की इजाजत दे. हालांकि, इसमें सोर्स कोड केवल फ्रांस के पास रही रहेंगे.
- अमेरिका और रूस ने क्या दिया है ऑफर?
- उल्लेखनीय है कि भारत और फ्रांस के बीच ये डील ऐसे समय पर हो रही है, जब अमेरिका और रूस ने भारत को अपने पांचवीं पीढ़ी के फाइटर प्लेन भारतीय वायुसेना को ऑफर किए हैं. इन लड़ाकू विमानों में F-35 और Su-57 शामिल हैं. कहा जा रहा है राफेल एयरक्राफ्ट में स्वदेशी कंटेंट सिर्फ 30 परसेंट के आसपास होगा. सामान्य तौर पर मेक इन इंडिया डील्स में 50 प्रतिशत से अधिक चीजों का निर्माण भारत में किया जाना चाहिए.
- यह भी पढ़ें: 3.25 लाख करोड़ में 114 राफेल! फ्रांस नहीं देगा सोर्स कोड; 50 नहीं 30% पार्ट्स होंगे स्वदेशी, क्या सबसे बड़ी डिफेंस डील पर लगेगी मुहर?
Add Zee News as a Preferred Source
