News in Brief

Menstrual Pain Death: पीरियड्स का दर्द क्या होता है ये लड़कियों के अलावा शायद ही कोई समझ पाए. जिस पीरियड्स के दर्द को मामूली या नॉर्मल कहकर अनसुना कर दिया जाता है वो किसी की जान भी ले सकता है. जी हां, ये पीरियड्स पेन एक 19 साल की लड़की जिंदगी पर भारी पड़ गया. चलिए जानते हैं वो कहानी जिसको वक्त रहते ना समझा गया ना सुना गया.

पीरियड्स पेन से थी परेशान
कर्नाटक के तुमकुरु से एक दिल दहला देने वाली कहानी सामने आई है. ये 19 साल की लड़की की वो अनकही दास्तां है जो आपको अंतर तक झकझोर देगी. यहां 19 साल की एक लड़की की जान पीरियड्स पेन के चलते हो गई. जी हां, माहवारी के असहनीय दर्द के आगे जिंदगी हार गई और ये पेट का दर्द उसे मौत के मुंह में ले गया. ये सिर्फ एक हादसा नहीं बल्कि उस सच्चाई का आईना है जिस सच्चाई को बोलने और सुनने पर भी समाज एतराज करता है. जिस टॉपिक पर खुलकर बात नहीं होती है. महिलाओं की सेहत से जुड़ा सबसे जरूरी पीरियड्स पर बात करना पाप माना जाता है. ऐसे में ये लड़की अपनी तखलीफ किसी को बयान नहीं कर पाई. वो ऐसे दर्द से जूझ रही थी जो किसी को खुलकर बता भी नहीं सकती थी और मौत की नींद सो गई. 

सदमे में परिवार
इस हादसे के बाद तुमकुरु जिले के ब्याठा गांव (उरडीगेरे होबली) में हुए इस हादसे के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है और परिवार सदमे में हैं. 19 वर्षीय ये लड़की दो महीने के लिए नौकरी की तलाश में अपने मामा के घर आई थी. जॉब न मिलने पर वह मामा के घर ही रह रही थी. किसी को भी इस बात की भनक नहीं थी कि बेटी किस परेशानी से जूझ रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: पति की मौत के बाद 3 बच्चों को पाल रही थी महिला, इस लड़की ने बदल दी जिंदगी! मदद में किया ऐसा काम

 

क्या बोले परिजन?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये लड़की लंबे समय सीरियर पेट दर्द और पीरियड्स के दर्द से परेशान थी. ये दर्द इतना भयानक होता था कि वो डेली लाइफ की एक्टिविटी भी नहीं कर पाती थी. जिस दिन लड़की की मौत हुई उस दिन घर पर कोई नहीं था. शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस द्वारा अप्राकृतिक डेथ (unnatural death case) का मामला दर्ज किया गया है. इस खबर ने एक बार फिर ये बहस छेड़ दी है कि क्या हम एक समाज के तौर पर हार रहे हैं क्या हम महिलाओं की हेल्थ प्रॉब्लम को सीरियस लेते हैं. खैर, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

Disclaimer प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर सामान्य जानकारी और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर बनाई गई है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.