News in Brief

Air India: ईरान के एयर स्पेस बंद करने के चलते रूट डायवर्ट करने के बाद दिल्ली लौटते समय न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के एक विमान का इंजन बुरी तरह डैमेज हो गया. गुरुवार 15 जनवरी 2026 को हुई इस घटना में विमान के अंदर एक कंटेनर घुस गया. इसको लेकर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली में उतरते समय, घने कोहरे के बीच टैक्सी करते हुए विमान किसी बाहरी वस्तु से टकरा गया. विमान का दाहिना इंजन डैमेज हो गया है. घटना को लेकर विमान में सवार एक यात्री ने इसका वीडियो बनाया है, जिसमें विमान रनवे पर खड़ा दिखाई दे रहा है और उसके चारों ओर ग्राउंड स्टाफ मौजूद है. वीडियो में इंजन में हुआ डैमेज भी साफ देखा जा सकता है. 

बाहरी वस्तु से टकराया विमान 

घटना को लेकर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया,’ एयर इंडिया पुष्टि करती है कि दिल्ली से न्यूयॉर्क (JFK) जाने वाली फ्लाइट AI101 को उड़ान भरने के तुरंत बाद ईरानी एयर स्पेस के अप्रत्याशित रूप से बंद होने के कारण दिल्ली वापस लौटना पड़ा, जिससे उसका निर्धारित मार्ग प्रभावित हुआ. दिल्ली में उतरने के बाद घने कोहरे में टैक्सी करते समय विमान किसी बाहरी वस्तु से टकरा गया, जिसके चलते दाहिने इंजन को नुकसान पहुंचा.’ 

ये भी पढ़ें- 2869 सीटें, BMC  समेत 29 म्युनिसिपल कॉरपोरेशन और 15931 कैडिडेट, महाराष्ट्र में आज निकाय चुनाव के लिए पड़ेंगे वोट; कौन बनेगा किंग? 

Add Zee News as a Preferred Source

 

प्रवक्ता का बयान 

प्रवक्ता ने आगे कहा कि विमान को निर्धारित पार्किंग स्थल पर सुरक्षित रूप से खड़ा कर दिया गया, जिससे विमान में सवार सभी यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित हुई. उन्होंने बताया कि गहन जांच और रिपेयरिंग के लिए फ्लाइट को ग्राउंडेड कर दिया गया है और इसके चलते A350 के रूट में थोड़ी समस्या खड़ी हो सकती है. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने अपने बयान में आगे कहा,’  एयर इंडिया अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करती है और उनकी सुविधा के अनुसार वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था और धन वापसी की व्यवस्था करने में सक्रिय रूप से सहायता कर रही है. एयर इंडिया के लिए सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है और एयरलाइन इस समय सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.’  

ये भी पढ़ें- लाखों की तादाद फिर भी अकेलापन… ये हैं दुनिया के सबसे सूने शहर, यहां भीड़ में भी अकेले रहते हैं लोग   

 

पहले भी हुआ हादसा 

बता दें कि यह घटना दिल्ली से महाराष्ट्र के मुंबई जा रहे एयर इंडिया के एक विमान में इंजन में खराबी आने की घटना के तुरंत बाद घटी है, जिसके कारण फ्लाइट को बीच हवा में ही वापस लौटना पड़ा था. एक इंजन में खराबी के चलते मुंबई जाने वाला एयर इंडिया का विमान लगभग एक घंटे की फ्लाइट के बाद 22 दिसंबर 2025 की सुबह दिल्ली लौट गया था. इस विमान में कुल 355 लोग सवार थे.