News in Brief

Indian Coast Guard: पाकिस्तान की भारत की सीमा में दाखिल होने की नाकाम साजिश फिर से फेल हो गई. अरब सागर में गश्त कर रहे भारतीय तटरक्षक बल के एक जहाज ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के समीप भारतीय जलक्षेत्र में मौजूद एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाले जहाज को रोका. बताया जा रहा है कि इस जहाज पर कुल नौ चालक दल के सदस्य मौजूद थे. भारतीय नौसेना की नजर जाते ही, पाकिस्तानी जहाज ने भागने की कोशिश की, लेकिन आईसीजी के जवानों ने सफलतापूर्वक जहाज को रोक लिया और उस पर सवार हो गए. अब इस जहाज को पोरबंदर के तट पर लाने की सूचना है.  

जानिए पूरा मामला 

जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला 14 जनवरी 2026 का है, जब देर रात अरब सागर गश्त कर रहे भारतीय तटरक्षक बल ने पाकिस्तान की एक मछली पकड़ने वाले जहाज को भारतीय जलक्षेत्र में पाया. हालांकि, जैसे ही आईसीजी के जवानों की नजर उसपर पड़ी, जहाज वापस भागने की कोशिश करने लगा. इसी दौरान त्वरित कार्रवई करते हुए आईसीजी के जवानों ने उस जहाज को रोक लिया और भारतीय जलक्षेत्र में ही उसपर सवार हो गए. इस दौरान पाकिस्तानी नाव ‘अल-मदीना’ में कुल 9 चालक दल के सदस्य पाए गए. 

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: संतुलित… जिम्मेदार और निर्णायक, Army Day पर सेना ने जारी किया ऑपरेशन सिंदूर का एक और वीडियो; पाकिस्तान में मची तबाही की झलक दिखी

भारतीय जलक्षेत्र में क्यों घुसे इतने लोग?

जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की मछली पकड़ने वाली इस नाव ‘अल मदीना’ को अब गुजरात के पोरबंदर तट पर लाया जा रहा है. पोरबंदर में ही सुरक्षा एजेंसियों का एक बड़ा केंद्र भी है. बताया जा रहा है कि जैसे ही ये नाव पोरबंदर के तट पर पहुंचेगी, वहां पर खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच करेंगी. वहीं, इस दौरान आईबी यानी इंटेलिजेंस ब्यूरो इस बात का पता लगाएगी कि कहीं इन पाकिस्तानी नागरिकों का मकसद कोई जासूसी करना तो नहीं है. पूरी जांच का मुख्य उद्देश्य ये पता लगाना है कि ये लोग भारतीय हिस्से में इतने अंदर तक क्यों आए थे. अगर ये केवल मछली पकड़ने के लिए आए थे, तो वह पाकिस्तानी जलक्षेत्र में रह सकते थे. 

यह भी पढ़ें: अमेरिका में पाकिस्तानी नागरिकों की एंट्री बैन, ट्रंप के फैसले से क्यों खुश हुए इंडियन अमेरिकन लीडर? बताई वजह