
Drone Spotted In Jammu: जम्मू में आज गुरुवार 15 जनवरी 2026 की शाम एक बार फिर ड्रोन देखे जाने की 2 घटनाएं सामने आई है. रक्षा सूत्रों के मुताबिक सेना ने तुरंत इस मानवरहित हवाई प्रणालियों (UAS) के खिलाफ कार्रवाई शुरू की. ड्रोन देखने की यह घटना एक हफ्ते में तीसरी बार हुई है, जिससे एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक हरकत देखने को मिली है. बता दें कि यह ड्रोन पुंछ जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल के सबसे सेंसिटिव एरिया और सांबा में इंडिया-पाक इंटरनेशनल बॉर्डर पर देखे गए.
जम्मू में दिखे ड्रोन
सेना के मुताबिक ड्रोन पूंछ में दिगवार सेक्टर के ऊपर काफी समय तक मंडराता रहा. इसके बाद सांबा जिले में भी IB के समीप एक संदिग्ध ड्रोन की हलचल पाई गई और इसके कुछ समय बाद रामगढ़ सेक्टर में भी एक और ड्रोन पाया गया. इसके जवाब में भारतीय सेना ने गोलीबारी की. ड्रोन की गतिविधि को देखते हुए और किसी भी तरह के खतरे को लेकर सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं.
ये भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश में संक्रांति पर चला मुर्गा लड़ाई खेल, शख्स ने जीते 1.53 करोड़ रुपये; रातोंरात बना करोड़पति
पहले भी देखे गए ड्रोन
बॉर्डर पर बीते कुछ दिनों से संदिग्ध ड्रोन देखें जा रही है. इससे पहले मंगलवार 13 जनवरी 2026 को इंडियन आर्मी के चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने LoC पर देखे गए ड्रोन को लेकर चिंता जाहिर की थी. उन्होंने कहा था कि भारत की ओर से पाकिस्तान को स्पष्ट किया गया है कि इस तरह की गतिविधि बिल्कुल भी स्वीकार नहीं की जा सकती है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस तरह की चुनौतियों से नपटने के लिए ऑपरेशन सिंदूर जारी है.
ये भी पढ़ें- कौन हैं फिटनेस क्वीन सोनिया खत्री, जिनके जिम पर लॉरेंश बिश्नोई गैंग ने तड़ातड़ चलाई गोलियां; इंस्टाग्राम पर हैं मिलियन फैंस
सेना के चीफ का बयान
सेना ने के चीफ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा था कि पाकिस्तान के साथ सैन्य संचालन महानिदेशक स्तर की चर्चा हुई, जिसमें जममू-कश्मीर में देखे गए ड्रोन की गतिविधियों को लेकर भार ने चिंता जाहिर की थी. उन्होंने कहा,’ हमने पाकिस्तान को अपने ड्रोन पर लगाम लगाने के लिए कहा है. सेना पूरी तरह से अलर्ट है और भविष्य में किसी भी तरह के दुस्साहस से निपटने के लिए तैयार है.’
