News in Brief

Nagpur Election Result Live: नागपुर में गुरुवार को हुए मतदान के बाद आज वोटों की गिनती होगी और नतीजे आएंगे जिसकी काउंटिंग बस थोड़ी देर में शुरु होने वाली है. पिछले चुनाव में BJP ने 108 सीटें जीतकर बड़ी जीत हासिल की थी. उस समय कांग्रेस को 28, बसपा को 10, शिवसेना को 2 और एनसीपी को 1 सीट पर जीत मिली थी. नागपुर शहर को 38 वॉर्डों में बांटा गया है जहां लगभग 24 लाख वोटर्स ने वोट डाले हैं. इस चुनाव में एकनाथ शिंदे की शिवसेना और बीजेपी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, अजित पवार,मशरद पवार और उद्धव ठाकरे की पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं. 

चुनाव में स्याही को लेकर उठा विवाद
महाराष्ट्र में गुरुवार को हुए चुनावों के दौरान विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि वोट डालने के बाद जो स्याही लगाई जा रही थी वह असली नहीं है और मिट जा रही है. विपक्षी दलों ने एकजुट होकर इस मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इन आरोपों को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि, विपक्ष अपनी हार को देखते हुए पहले से ही बहाने बना रहा है. 

यह भी पढ़ें: Maharashtra BMC Election 2026 Result LIVE: बीएमसी का किंग कौन? आज होगा फैसला; दांव पर बीजेपी, उद्धव, शिंदे और पवार की प्रतिष्ठा

Add Zee News as a Preferred Source

क्या रहे चुनाव के मुख्य आंकड़े?
राज्य चुनाव के आयोग के मुताबिक, महाराष्ट्र के लगभग 3.48 करोड़ लोगों ने इस चुनाव में वोट डाला है. राज्य के 29 नगर निगमों के 893 वॉर्डों में कुल 2869 सीटों के लिए चुनाव हुए हैं. इन सीटों पर जीत हासिल करने के लिए 15,908 उम्मीदवार मैदान में हैं. पूरे राज्य में वोट डालने के लिए कुल 39,092 मतदान केंद्र बनाए गए थे. 

नितिन गडकरी को जीत का भरोसा
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को नागपुर के महल इलाके के एक स्कूल में अपने परिवार के साथ वोट डाला. उन्होंने विश्वास जताया कि BJP पूरे महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से जीतेगी. गडकरी ने कहा कि नागपुर की जनता ने बीजेपी को विकास के लिए पहले भी तीन बार मौका दिया है.