News in Brief

BMC Mayor: महाराष्ट्र निकाय चुनावों के सारे नतीजे आ गए हैं. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का मेयर बीजेपी से होगा ये भी तय हो गया है. इस बीच जिज्ञासुओं के दिमाग में घुमड़ने वाले सवालों की बात करें तो अभी हाल ही में न्यूयॉर्क में हुए मेयर चुनावों में जोहरान ममदानी ने जीत दर्ज की. उसके कुछ महीने पहले लंदन में सादिक खान तीसरी बार मेयर चुने गए. इसी के साथ एक सवाल उठता है कि भारत के मुंबई के मेयर की तुलना में लंदन या न्यूयॉर्क का मेयर कितना शक्तिशाली होता है? आइए जानते हैं मुंबई, लंदन और न्यूयॉर्क के मेयर की शक्तियों के बारे में अहम जानकारी.

न्यूयॉर्क के मेयर की पावर

न्यूयॉर्क के मेयर शहर के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के रूप में काम करते हैं. इसका मतलब होता है कि शहर का हर जरूरी काम मेयर की ही देखरेख में होता है. न्यूयॉर्क में मेयर पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और हाउसिंग समेत सभी प्रणालियों को सीधे संभालते हैं. यानी यहां इंसान की रोजमर्रा की जिंदगी को डिसाइड करने के लिए सभी जरूरी कार्य मेयर के अधिकार क्षेत्र में आते हैं. यानी न्यूयॉर्क के मेयर की सबसे बड़ी शक्तियों में से एक ये है कि वो शहर के सभी विभागों के प्रमुखों को नियुक्त करने और हटाने की क्षमता रखते हैं. यानी शहर के बजट से लेकर लॉ एंड ऑर्डर की  जिम्मेदारी भी उनके पास होती है. इसलिए न्यूयॉर्क के मेयर के पास पुलिस कमिश्नर के चुनाव से लेकर वित्त विभाग तक का प्रभार होता है. मिसाल के लिए न्यूयॉर्क का सालाना बजट अमेरिका के राज्यों के बजट से भी ज्यादा है. मेयर ही इस बजट को तैयार करता है और लागू करता है. प्रशासकीय शक्तियों के अलावा मेयर के पास विधायिका जैसी शक्ति होती है. जब नगर परिषद कोई विधेयक को पारित करती है तो मेयर उस पर हस्ताक्षर करके उसे कानून बना सकता है या फिर उसे वीटो कर सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source