)
Mrunal Thakur Dhanush Wedding Rumours: सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के डेटिंग से लेकर शादी की अफवाहें बहुत तेजी से फैलती हैं. इस बार ऐसा ही कुछ मृणाल ठाकुर और धनुष के साथ भी हुआ. काफी समय से दोनों के डेटिंग की खबरें लोगों का ध्यान खींच रही थीं और अब शुक्रवार सुबह से ही इंटरनेट पर ये दावा किया जा रहा था कि दोनों 14 फरवरी, 2026 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. देखते ही देखते ये खबर वायरल हो गई और फैंस इसे सच मानने लगे.
हालांकि, अब इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ चुकी है और ये अफवाहें पूरी तरह से खारिज हो चुकी हैं. मृणाल के करीबी एक सूत्र ने इन खबरों पर रिएक्शन देते हुए कहा कि शादी की बातें पूरी तरह झूठी हैं. सूत्र का कहना है, ‘मृणाल अगले महीने शादी नहीं कर रही हैं. ये एक बेबुनियाद अफवाह है, जो बिना किसी वजह के फैल गई’. इस बयान के बाद ये साफ हो गया कि सोशल मीडिया पर चल रही खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और फिलहाल शादी को लेकर कोई प्लान नहीं है.
‘कोई शादी-वादी नहीं है…’ – सूत्र
शादी की तारीख को लेकर भी इंडस्ट्री के लोगों को शक था. सूत्र के मुताबिक मृणाल इस समय लगातार काम कर रही हैं. ऐसे में फरवरी में शादी करना उनके लिए नामुमकिन सा लगता है. उन्होंने कहा, ‘फरवरी में उनकी एक फिल्म रिलीज हो रही है और मार्च में एक तेलुगु फिल्म आने वाली है. ऐसे में वे बीच में शादी कैसे प्लान कर सकती हैं’. फिलहाल उनका पूरा फोकस अपने करियर और फिल्मों पर है. मृणाल और धनुष के रिश्ते को लेकर भी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है.
मुंबई का खार वेस्ट बना करण जौहर का नया आशियाना, खरीदा करोड़ों का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिए वहां ऐसा क्या है खास?
मृणाल-धनुष ने अभी तक नहीं की रिश्ते की पुष्टि
दोनों कलाकारों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते पर बात नहीं की. यही वजह है कि जब भी दोनों को साथ देखा जाता है, तो चर्चाओं का बाजार गर्म हो जाता है. हालांकि, अब तक न मृणाल और न ही धनुष ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कोई बयान दिया है. इन दोनों के नाम पहली बार अगस्त 2025 में जोड़े गए थे. उस वक्त मृणाल अपनी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के प्रीमियर पर धनुष से मिलती नजर आई थीं. इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
इस वक्त काम में बिजी चल रहीं मृणाल ठाकुर
फैंस ने दावा किया कि धनुष खास तौर पर मृणाल को सपोर्ट करने वहां पहुंचे थे. यहीं से अफवाहों को और हवा मिली. फिलहाल सूत्रों का कहना है कि शादी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. मृणाल इस समय अपने काम में पूरी तरह से बिजी चल रही हैं और पर्सनल लाइफ को लेकर उन्होंने चुप्पी साधी हुई है. फैंस को अभी किसी भी तरह के आधिकारिक ऐलान का इंतजार करना होगा. जब तक दोनों खुद कुछ नहीं कहते, तब तक ऐसी खबरों पर भरोसा करना ठीक नहीं है.
