News in Brief

Kangana Ranaut: अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर अपनी पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी है. उन्होंने इसे व्यक्तिगत रूप से न्याय का क्षण बताया क्योंकि 2020 में उनके मुंबई स्थित कार्यालय को शिवसेना के शासन में बीएमसी द्वारा ध्वस्त किया गया था.

रनौत ने कहा कि जिन्होंने मुझे गाली दी, मेरा घर गिराया और मुझे महाराष्ट्र छोड़ने की धमकी दी, आज जनता ने उन्हें उनकी सही जगह दिखा दी. यह महिला विरोधी और भाई भतीजावाद माफिया के लिए एक बड़ा संदेश है. कंगना ने कहा कि मैं महाराष्ट्र बीएमसी चुनाव में बीजेपी की जबरदस्त जीत से बेहद खुश हूं. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी और महाराष्ट्र की पूरी बीजेपी परिवार को इस शानदार भगवा लहर के लिए बधाई देती हूं. यह हम सभी के लिए बड़ी जीत है.

आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा: कंगना

Add Zee News as a Preferred Source

बीएमसी चुनाव नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का 2020 का एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अभिनेत्री अपने मुंबई स्थित ऑफिस के ध्वस्त होने के समय उद्धव ठाकरे पर निशाना साधती दिख रही हैं. वीडियो में कंगना कहती हैं कि उद्धव ठाकरे, तुझे क्या लगता है तूने फिल्म माफिया के साथ मेरा घर तोड़कर मुझसे बड़ा बदला लिया है. आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा. ये वक्त का पहिया है.

इस बीच आपको बता दें कि शिवसेना को महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है. महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में से महायुति ने 25 में परचम लहराया. बीएमसी में भी महायुति को बंपर जीत मिली है. इस बीच मुंबई बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणीस ने कहा था कि यह महायुति की महाजीत थी और पीएम मोदी के विकास एजेंडे की जीत थी.