Maharashtra News: महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजों के बाद उद्धव ठाकरे के गुट और भाजपा के बीच जुबानी जंग जारी है. शिंदे गुट ने अपने पार्षदों को होटल में भेज दिया है जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने कहा है कि शिंदे बीजेपी से डरते हैं, वहीं अब प्रदेश के बीड जिले की एक महिला ने दावा किया है कि उसे पिंपरी चिंचवाड़ ले जाया गया और 15 जनवरी को होने वाले निकाय चुनावों में एक खास पार्टी के लिए “वोट” डालने के लिए मजबूर किया गया है. उसे महिला ने पुलिस से भी संपर्क किया है. जानें क्या है पूरा मामला.
महिला ने किया दावा
बीड के पुलिस अधीक्षक को शिकायत देने वाली महिला ने आरोप लगाया कि उसे वोटिंग प्रक्रिया के बारे में पता नहीं था क्योंकि उसे बताया गया था कि उसे एक सेल्फ-हेल्प ग्रुप की मीटिंग और पुणे जिले के जेजुरी में खंडोबा मंदिर ले जाया जा रहा है. गेवराई तालुका की रहने वाली महिला के अनुसार, बीड जिले की कई महिलाओं को चार बसों में पिंपरी चिंचवाड़ ले जाया गया. महिला ने कहा कि उसने “अपना वोट डाला” लेकिन उसे भी पुलिस ने पकड़ लिया और वोटिंग के दिन शाम 6 बजे के बाद छोड़ दिया गया.
पुलिसकर्मियों ने कही ये बात
साथ ही साथ कहा कि मैंने एक महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से उसके खिलाफ मुझे धोखा देने का मामला दर्ज करने का अनुरोध किया है और कहा कि उसे कोई पैसा नहीं मिला. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीड के पुलिस सुपरिटेंडेंट नवनीत कंवत ने कन्फर्म किया कि उन्हें ऐसी शिकायत मिली है. अधिकारी ने कहा कि हम आगे की कार्रवाई के लिए शिकायत पुणे कलेक्टर को भेजेंगे.
कब हुई थी वोटिंग
बता दें कि पुणे में 15 जनवरी को वोटिंग हुई थी और 16 जनवरी को नतीजे आए थे. इन सीटों को पवार का गढ़ माना जाता है हालांकि यहां पर NCP का कोई जादू नहीं चला है बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की. यहां के नतीजों ने पवार के अरमानों पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया.
