News in Brief

Who is Vijay Ubale: हजार बर्क गिरे लाख आंधियां उट्ठें, वो फूल खिल के रहेंगे जो खिलने वाले हैं…साहिर साहब का ये शेर पढ़ने के बाद आप खुद समझ गए होंगे कि हम किसी ऐसे व्यक्ति की बात करने जा रहे हैं जिसकी कहानी हमें प्रेरित करती है, जिसकी स्टोरी लोगों से जुदा है, जिसका संघर्ष उसकी वर्तमान स्थिति से काफी बड़ा है. जी हां हम बात करने चल रहे हैं महाराष्ट्र निकाय चुनाव में जीते AIMIM के इकलौते हिंदू पार्षद विजय उबाले की. विजय उबाले अपनी परिस्थितियों को मात देकर संघर्ष के बदौलत पार्षद बने हैं. हालांकि वक्त ऐसा भी था की उनके पास पर्चा भरने तक का रुपया नहीं था उधारी के पैसों से उन्होंने पार्षदी के लिए पर्चा भरा था. आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार के साथ.

विजय ने दर्ज की शानदार जीत
ओवैसी का “मुसलमान अब सिर्फ दरी नहीं बिछाएगा” नारा ग्राउंड पर असर करने लगा है.  पूरे महाराष्ट्र में ये आलम देखने को मिला है निकाय चुनाव में ओवैसी की पार्टी ने 97 सीटों पर जीत हासिल की. इसमें AIMIM से एक हिंदू चेहरे का चुनाव जीतना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. मुंबई के वार्ड नंबर 140 से ओवैसी ने विजय उबाले को प्रत्याशी बनाया था और विजय ने 16 प्रत्याशियों को हराते हुए 4945 वोटों से शानदार जीत हासिल की. कुल पड़े वोटों में करीब 20 प्रतिश वोट AIMIM प्रत्याशी को मिले. हालांकि इस क्षेत्र में मुस्लिम वोटरों की संख्या 50 प्रतिशत से ज्यादा थी. 

पेशे से शिक्षक हैं विजय
अगर हम विजय की वर्तमान परिस्थितियों की बात करें तो ये काफी सामान्य है, विजय पेशे से एक शिक्षक हैं और साल 2012 से टीचिंग कर रहे हैं. उन्होंने 2013 में गणित से बीएससी की थी और मुंबई यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की थी. ये नौंवी, दसवीं और सीबीएसई के प्रथम वर्ष के छात्रों को विज्ञान और वाणिज्य और डिप्लोमा के छात्रों को गणित पढ़ाते हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जब नामांकन के लिए लो एफिटेविट बनवाने गए थे तो वकील को देने के लिए उनके पास 3 हजार रुपए भी नहीं थे और उन्होंने वकील से उधारी में काम करवाया. 

Add Zee News as a Preferred Source

ओवैसी की रैली ने बदला समीकरण
उनकी शानदार जीत को लेकर AIMIM के कार्यकर्ताओं मे कहा कि चुनाव से ठीक पहले पार्टी प्रमुख ओवैसी की रैली हुई और उस रैली में 50 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटी वहीं से विजय के पक्ष में माहौल बन गया, विजय साल 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के दौरान  AIMIM में शामिल हुए थे और वो ओवैसी के विचारों से काफी प्रेरित हैं.