News in Brief

Maharashtra Politics: अगर हम किसी क्षेत्र में निवेश करें और फिर वहां रिटर्न उम्मीद के मुताबिक आए तो मायूसी होना लाजमी है, ऐसा ही कुछ फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के साथ महाराष्ट्र में हो रहा है. 16 जनवरी को आए नतीजों के बाद अब यह दावा किया जा रहा है कि भाजपा अपनी सहयोगी पार्टी शिवसेना (शिंदे गुट) से नाराज चल रही है. क्योंकि भाजपा ने शिंदे की पार्टी को गठबंधन में जो हैसियत दी है वो उसके मुताबिक रिटर्न नहीं दे पा रही है.

क्या है BMC में सीटों का समीकरण?

30 साल के लंबे इंतेजार के बाद भारतीय जनता पार्टी बीएमसी में अपना मेयर बनाने के करीब है. 227 सदस्यीय BMC में बहुमत के लिए 114 पार्षदों का समर्थन जरूरी है. चुनाव नतीजों की तरफ देखें तो भाजपा को 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है लेकिन वह खुद के दम पर मेयर नहीं बना सकती, क्योंकि वो बहुमत के आंकड़े से 25 सीटं दूर है. ऐसे में भाजपा को अपनी सहयोगी पार्टी शिवसेना (एकनाथ शिंदे) की तरफ देखना पड़ रहा है, क्योंकि एकनाथ शिंदे की पार्टी को 29 सीटें मिली हैं. जबकि उद्धव ठाकरे गुट को 65, कांग्रेस को 24, AIMIM को 8 और MNS को 6 सीटें हासिल हुई हैं.

शिंदे से क्यों नाराज है भाजपा?

वैसे तो स्थिति साफ है कि भाजपा और एकनाथ शिंदे मिलकर BMC में अपना मेयर बना लेंगे, हालांकि सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी शिंदे गुट से नाराज चल रही है. भाजपा की नाराजगी के कई कारण हैं. भाजपा में यह तर्क तेजी से मजबूत हो रहा है कि गठबंधन में उसने अपनी तरफ से पर्याप्त राजनीतिक हैसियत दी लेकिन उसे बदले में शिंदे वो नहीं मिल रहा जो गठबंधन की जरूरत है. भाजपा ने शिंदे को पहले मुख्यमंत्री बनाया, अगले चुनाव में उपमुख्यमंत्री बनाया और कई अहम मंत्रालय देने के अलावा सरकार और संसाधनों में निर्णायक भागीदारी भी दी. इसके बावजूद जमीनी हकीकत यह है कि BJP का वोट बैंक बड़े पैमाने पर ट्रांसफर हुआ, लेकिन एकनाथ शिंदे गुट सिर्फ 29 सीटों तक ही पहुंच चुका. जबकि उसने 92 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने 125 सीटों पर चुनाव लड़कर 89 पर जीत दर्ज की.

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: एकनाथ शिंदे होटल पॉलिटिक्स करते रहे, इधर मुंबई बीएमसी में भाजपा और उद्धव ठाकरे ने कर ली सेटिंग?

 

बड़ा इन्वेस्टमेंट लेकिन रिटर्न कम

आंकड़ों पर नजर डालें तो मुंबई में मराठा वोटर्स लगभग 30% आसपास हैं. बाकी वोटर्स में उत्तर भारतीय, मुस्लिम, गुजराती, मारवाड़ी और अन्य समुदाय आते हैं. ऐसे में मराठा वोटर्स को साधने के मकसद से ही भाजपा ने शिंदे को 92 सीटें दी थीं लेकिन शिंदे मराठा वोटर्स को अपने पाले में खींचने में नाकाम साबित हुए. जबकि दूसरी तरफ उद्धव गुट मराठा वोटर्स को साधने में कामयाब हो गया है. इससे साफ नजर आता है कि भाजपा ने शिंदे की शिवसेना पर बड़ा राजनीतिक निवेश किया लेकिन रिटर्न उम्मीद के मुताबिक नहीं.

क्या चाह रहे हैं एकनाथ शिंदे?

इस सबके बावजूद एकनाथ शिंदे से भाजपा को डील करनी पड़ रही है. 29 सीटें होने के वाजूद शिंदे के पास बार्गेनिंग पॉवर है. वह सीधे नहीं कह रहा कि महापौर केवल शिंदे का होगा लेकिन यह संकेत दे रहा है कि उसके समर्थन के बिना BJP पद हासिल नहीं कर सकती. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि शिंदे 2.5-2.5 साल मेयर वाले फॉर्मूले की मांग कर रहे हैं. इसके अलावा खबर यह भी है कि एकनाथ शिंदे स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष पद पर भी नजर गड़ाए हुए हैं, जो बीएमसी की सबसे ताकतवर पोजीशन में से एक है. दावा किया जा रहा है कि समितियों के गठन में शिंदे सेना 2:1 के अनुपात में हिस्सेदारी की डिमांड कर रहे हैं. यही कारण है कि शिंदे ने अपने 29 पार्षदों को पांच सितारा होटल में रखा हुआ है. ऐसी ही कई चीजें गठबंधन को असमान दबाव में बदल रही हैं.

निर्भरता कम कर सकती है भाजपा

राजनीतिक विशेषज्ञ कह रहे हैं कि इस समय भाजपा जिस परिस्थिति में फंसी हुई है उससे वो अपनी राहें अलग कर सकती हैं. हालांकि यह तुरंत नहीं, बल्कि कुछ समय बाद सही मौके पर भाजपा अपनी रणनीति अलग करते हुए शिंदे गुट पर निर्भरता धीरे-धीरे कम कर सकती है. कहा जा रहा है कि भाजपा मुंबई और शहरी इलाकों में अपने कैडर में विस्तार कर सकती है. स्थानीय नेताओं और कॉर्पोरेटर्स को पार्टी में मजबूती से जोड़ने का करते कर सकती है.