News in Brief

India–Poland Relation: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार (19 जनवरी) को दिल्ली में पोलैंड के विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोर्स्की के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने सुरक्षा, व्यापार और वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की. इस बातचीत के दौरान विदेश मंत्री ने पोलिश समकक्ष से दो टूक कहा कि हमें आतंकवाद के प्रति किसी भी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं है. उन्होंने अपने पोलिश विदेशमंत्री के सामने ही कहा कि पोलैंड को भी भारत की तरह आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस दिखाना चाहिए. पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए एस जयशंकर ने पोलैंड से कहा कि भारत के पड़ोस में सक्रिय आतंकी ढांचे को किसी भी तरह से बढ़ावा नहीं देना चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source