CISF News: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के महानिदेशक प्रवीर रंजन ने कहा है कि सीआईएसएफ देश की आंतरिक और सामरिक सुरक्षा का एक मजबूत स्तंभ बनकर लगातार अपनी जिम्मेदारियों का विस्तार कर रही है. डीजी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘पिछले साल CISF ने पहला साइक्लोथॉन आयोजित किया था, जिसमें करीब 6500 किलोमीटर का कोस्टल एरिया कवर किया गया और लगभग 25 लाख लोग उनके इस अभियान से जुड़े.
पीएम मोदी कर चुके हैं तारीफ
सीआईएसएफ के डीजी ने ये भी कहा, ‘पहले साइक्लोथॉन की कामयाबी को देखते हुए अब वंदे मातरम कोस्टल साइक्लोथॉन (Vande Mataram Coastal Cyclothon) का आयोजित किया जाएगा. जो राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने को समर्पित होगा. यह साइक्लोथॉन 28 जनवरी 2026 से शुरू होगा, जिसे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से हरी झंडी दिखाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले साइक्लोथॉन की सराहना भी की थी.
सुरक्षा और संरक्षा
उन्होंने बताया कि CISF वर्तमान में देशभर में 370 से अधिक महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा कर रही है. हवाई अड्डों, संसद, दिल्ली मेट्रो के साथ-साथ नवी मुंबई और जल्द शुरू होने वाले जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा जिम्मेदारी भी CISF संभालने जा रही है. अब CISF को Port Security की जिम्मेदारी भी दी गई है, साथ ही साइबर सिक्योरिटी (Cyber Security) और एविएशन सिक्योरिटी (Aviation Security) पर खास जोर दिया जा रहा है.
DG प्रवीर रंजन ने बताया कि संसद सुरक्षा में तैनात CISF जवानों को ड्रोन, केमिकल और बायोलॉजिकल अटैक से निपटने का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि CISF के पास देश का सबसे बड़ा महिला दस्ता है, जो एयरपोर्ट और मेट्रो जैसे अहम स्थानों पर प्रभावी भूमिका निभा रहा है.
आयोजन का मकसद
Vande Mataram Coastal Cyclothon 25 दिनों तक चलेगा और East Coast तथा South Coast से इसकी शुरुआत होगी. इस दौरान 52 गांवों को गोद लिया जाएगा, जहां बुनियादी ढांचे और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे. साइक्लोथॉन का मुख्य उद्देश्य कोस्टल सिक्योरिटी को मजबूत करना और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है. इस बार साइक्लिस्ट दल में 50 प्रतिशत महिलाएं शामिल होंगी और कई मेगा इवेंट्स भी आयोजित किए जाएंगे.
DG CISF ने कहा कि यह देश के सबसे बड़े कम्युनिटी आउटरीच कार्यक्रमों में से एक है और अब CISF हर साल ऐसे साइक्लोथॉन का आयोजन करेगी, ताकि देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ जनभागीदारी को और अधिक सशक्त और मजबूत किया जा सके.
