)
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने सास की हत्या के मामले में आरोपी बहू को बालिग मानकर ट्रायल चलाने से इनकार कर दिया है. पति ने पत्नी के लिए सख्त सजा की मांग की थी. कोर्ट ने कहा कि घटना के समय बहू नाबालिग थी, कम उम्र में शादी हुई थी और उसकी मानसिक समझ पूरी तरह विकसित नहीं थी.
