News in Brief

Gujarat News: कुछ जख्म इतने ज्यादा गहरे होते हैं कि उसके घाव भर भी जाएं तो गम नहीं खत्म होते हैं, कुछ लोग इस जख्म को सहते-सहते सदमे में चले जाते हैं. कुछ ऐसा ही गुजरात में हुआ है, एक बच्ची के साथ हैवानों ने ऐसी हैवानियत की इसकी चोट शरीर के साथ सीधा आत्मा तक पहुंच गई. बच्ची के साथ क्या-क्या हुआ जब इसे जानने में पुलिस-प्रशासन विफल रहा तो बच्ची के साथ जज और पुलिसकर्मी भी बच्चे बन गए और फिर धीरे-धीरे करके उस हकीकत से रुबरू हो पाए जिसने बच्ची के दिमाग पर चोट किया था. इस राज को बाहर लाने के लिए पुलिस विभाग और न्यायपालिका ने जो काम किया उसे सदियों तक याद रखा जाएगा.

क्या है मामला
मामला गुजरात के राजकोट जिले का है. राजकोट के अटकोट में 7 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी हुई, पहले बच्ची का अपहरण किया गया और फिर उसे लोहे की रॉड से पीटा गया, साथ ही साथ उसके साथ दुष्कर्म किया गया, उसके शरीर पर काफी घाव थे और इस कृत्य की वजह से उसे मानसिक आघात लगा था. बच्चो को ऐसे मानसिक आघात लगा था कि वो वकील या फिर वर्दी देखकर कांप जाती थी. फिर पुलिस विभाग और न्यायपालिका ने नई तरकीब अपनाई. 

बच्ची के साथ की दोस्ती
बच्ची के हालात को देखकर के राजकोट ग्रामीण पुलिस को एहसास हो गया कि जांच के लिए बच्ची के साथ दोस्ती करनी पड़ेगी, इसके बाद एएसपी सिमरन भारद्वाज ने अपनी वर्दी को एक तरफ रखकर बच्ची के लिए मिठाइयां खरीदी और फिर सादे कपड़े में महिला पुलिसकर्मी बच्ची के साथ रहीं और फिर यहीं धीरे-धीरे खामोशी टूटने लगी. इसके बाद बहते हुए आंसुओं के बीच बच्ची ने अपनी आपबीती सुनाई. धीरे-धीरे खामोशी जब टूटी तो सिमरन भरद्वाज ने कहा कि हमने उसे विश्वास दिलाया कि वो पहली बार स्कूल जा रही है और प्रिंसिपल उसका एडमिशन के लिए इंटरव्यू लेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

एडमिशन का बनाया बहाना
इसके लिए पुलिसवालों ने बच्ची के लिए एक स्कूल बैग मंगवाया और नए कपड़े खरीदे और स्कूल जाने के लिए बच्ची ने अपनी हेयरस्टाइल में बदलाव किया, इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट स्कूल प्रधानाचार्य बनकर आईं और छह घंटे तक वो बच्ची के साथ रहीं और खूब खेल खेले और चाकेलट बांटी, इसके बाद जब उसे भूख लगी तो उसे पानी पूरी खिलाया इस दौरान कार्रवाई को रोक दिया गया. हालांकि बातचीत में दो पन्नों का बयान भी दर्ज कर लिया गया था. आरोपी को देखकर बच्ची दहशत में न आए इसलिए कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने लाइनअप में खड़े आरोपी समेत हर व्यक्ति के हाथ में खिलौने पकड़वाया और बच्ची उसकी पहचान खिलौने वाले व्यक्ति के रूप में की.

41 दिनों में सुनाई गई सजा
हालांकि जांचकर्ताओं को अब भी डर था कि बच्ची वर्दी या फिर काली कोट देखकर डर जाएगी, ऐसे में बच्ची और परिवार को तैयार करने के लिए एक मॉक कोर्ट आयोजित किया गया. जांच अधिकारि सादे कपड़े पहने थे. गलियारों से वर्दी और कानूनी पोशाक पूरी तरह से हटा दी गई, तभी बच्ची को न्यायाधीश के कक्ष में ले जाया गया. फिर किसी तरह से साक्ष्य को जुटाया गया और इसके बाद आरोपी रामसिंह दुडवा को एफआईआर दर्ज होने के मात्र 41 दिनों के भीतर मौत की सजा सुनाई गई. ये कहानी सदियों तक पुलिस विभाग और न्यायपालिका के संवेदनशील कामों के लिए याद की जाएगी.