News in Brief

Amruta Fadnavis: महाराष्ट्र की सियासत में अक्सर हलचल मची रहती है, इन दिनों मुंबई के मेयर को लेकर चर्चाएं हैं, इसी बीच शिवसेना उद्धव गुट के लीडर संजय राउत ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के दावोस दौरे पर तंज कसा है, जिसपर उनकी पत्नी अमृता फडणवीस ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि मेरे पति पिकनिक मनाने के लिए दावोस नहीं गए हैं, उन्होंने संजय राउत के बयान पर कहा कि मुझे कभी उनकी भाषा नहीं समझ आती है.

पिकनिक मनाने नहीं गए मेरे पति
मुंबई में एक इवेंट के दौरान अमृता ने मीडिया से बात करते हुए संजय राउत के बयान पर कहा कि मैं उनकी (राउत की) भाषा कभी नहीं समझ सकती. लेकिन मैं इतना कहूंगी कि जो पिकनिक पर जाता है, वह भारत और महाराष्ट्र में इन्वेस्टमेंट लाने और रोजगार बढ़ाने के लिए रोज सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक कॉन्फ्रेंस और मीटिंग नहीं करता. इसलिए मुझे लगता है कि उनका यह बयान, उनके बाकी सभी बयानों की तरह, बेबुनियाद है.

हर राज्य के हेड की है ड्यूटी
WEF को एक इंटरनेशनल फोरम बताते हुए अमृता ने कहा कि दुनिया भर के लीडर अपने देशों पर चर्चा करने और बिजनेस के मौके तलाशने के लिए इस इवेंट में आते हैं. मेरा मानना ​​है कि वहां जाना भारत के हर राज्य के हेड की ड्यूटी है. इसके अलावा उन्होंने हाल के म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनावों में BJP की लीडरशिप वाली महायुति अलायंस के अच्छे परफॉर्मेंस का क्रेडिट देवेंद्र फडणवीस को दिया गया है. BJP 227 मेंबर वाली बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) में 89 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी.

Add Zee News as a Preferred Source

संजय राउत ने साधा था निशाना
इससे पहले उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने मांग की थी कि दावोस जाने वाले लीडर्स के ट्रैवल का खर्च पब्लिक किया जाए. उन्होंने कहा था भारत के अलग-अलग राज्यों के चीफ मिनिस्टर दावोस में पिकनिक मना रहे हैं. दावोस कॉन्फ्रेंस भारतीज नजरिए से मजाकिया था.