News in Brief

ICRIER Report On Indian Soil: ICRIER की एक चौंकाने वाली रिपोर्ट ने हमारी खेती पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. नई पॉलिसी ब्रीफ के मुताबिक भारत की मिट्टी तेजी से अपनी जान गंवा रही है. मिट्टी में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, जिंक जैसे जरूरी पोषक तत्वों की भारी कमी हो रही है और इसका सीधा असर फसलों की क्वॉलिटी पर पड़ रहा है. जो अनाज हम खा रहे हैं, उसमें पोषण कम हो रहा है, और नतीजा देश में कुपोषण और हिडन हंगर बढ़ रहा है. 

तेजी से अपनी जान गंवा रही भारतीय मिट्टी 

भारत में हजारों बच्चे ऐसे हैं, जिनको भरपेट खाना नहीं मिल रहा है और जिन बच्चों को खाना मिल रहा है. वो पौष्टिक आहार के लिए तरस रहे हैं, जिसकी एक वजह हमारी मिट्टी है. जिसमें पोषक तत्वों की कमी है. इंडियन काउंसिल फॉर रिसर्च ऑन इंटरनेशनल इकोनॉमिक रिलेशंस (ICRIER) की रिपोर्ट में चौकाने वाले खुलासे हुए हैं. जिसमें कहा गया है कि मिट्टी से नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, जिंक और कार्बन जैसे पोषक तत्व धीरे-धीरे गायब हो रहे हैं. ZEE INVESTIGATION टीम ने इस रिपोर्ट की पड़ताल की. 

ये भी पढ़ें- ’45 करोड़ से ज्यादा नौकरियां खतरे में हैं …,’  50% अमेरिकी टैरिफ पर राहुल गांधी का सरकार को निशाना, मोदी को ठहराया जवाबदेह 

Add Zee News as a Preferred Source

 

सॉइल ऑर्गेनिक कार्बन का स्तर घटा 

ICRIER की रिपोर्ट के मुताबिक मुख्य अनाज जैसे गेहूं, चावल, दालों में सूक्ष्म पोषक तत्वों और कार्बनिक पदार्थों की कमी है. भारत की 73 से 76% फीसदी मिट्टी में ऑर्गेनिक कार्बन केवल 0.5 फीसदी से भी कम रह गया है. जिससे मिट्टी की खाद सोखने की क्षमता खत्म हो रही है. वहीं यूरिया सब्सिडी की गलत नीतियों की वजह से NPK का असंतुलन बिगड़ गया है. NPK का स्टैंडर्ड रेशियो 4:2:1 से बिगड़कर  10.9:4.4:1 हो गया है. मिट्टी में नाइट्रोजन की 90 फीसदी कमी है. जिंक 35 प्रतिशत आयरन 24 फीसदी कम हो गया है. पंजाब, उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश के खेतों में सालों से केमिकल खादों का इस्तेमाल हो रहा है. ICRIER की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की ज्यादातर खेती वाली मिट्टी में सॉइल ऑर्गेनिक कार्बन का स्तर 0.3 से लेकर 0.6 फीसदी तक गिर चुका है. जो वैश्विक औसत से काफी कम है. मतलब ये संकट धीरे-धीरे बढ़ रहा है. उत्पादन बढ़ाने के मकसद से बेतहाशा उर्वरकों के इस्तेमाल की वजह से देश में मिट्टी की गुणवत्ता दिन-ब-दिन खराब हो रही है. अगर इस संकट से निपटना है तो फसलों में पोषक तत्वों को बढ़ाना होगा. 

ये भी पढ़ें- पंजाब में स्कूलों के बाद अब डिग्री कॉलेज को मिली बम से उड़ाने की धमकी, 26 जनवरी पर तिरंगा न फहराने का दिया अल्टीमेटम  

 

कैसे स्वस्थ रहेगी मिट्टी 

ICRIER की ओर से सरकार को कुछ सुझाव भी दिए गए हैं. सबसे पहले हमें मिट्टी के कार्बन पर फोकस करना पड़ेगा. यूरिया से सब्सिडी हटाकर उन नीतियों को बढ़ावा दें जो  SOC वापस लाएं. जैसे बायो-फर्टिलाइजर, दूसरा बायोफोर्टिफिकेशन मतलब ऐसी फसलों को बढ़ाएं जो प्राकृतिक रूप से मिट्टी से अधिक पोषक तत्व खींच सकें. तीसरा हमें NPK के संतुलन को ठीक करना और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स के उपयोग को प्रोत्साहित करना होगा. हमें कुपोषण को हराने के लिए थाली से पहले खेत पर ध्यान देना होगा. सरकार, साइंटिस्ट और किसान. सबको मिलकर काम करना होगा. नहीं तो हमारी थाली से पोषण गायब हो जाएगा.