News in Brief

AIMIM Councillor Sahar Sheikh Latest News: महाराष्ट्र के मुंब्रा इलाके में एक वार्ड से पार्षद का चुनाव जीतने के बाद पूरे इलाके को हरा (इस्लामिक) बना देने का ऐलान करने वाली नवनिर्वाचित कॉर्पोरेटर सहर शेख (29) ने माफी मांग ली है. अपने लिखित माफीनामा में सहर शेख ने कहा कि अगर उनके बयान से किसी को तकलीफ पहुंची है तो वह उसके लिए खेद व्यक्त करती है. पार्षद ने कहा कि उनका इरादा किसी को आहत करने का नहीं था. वहीं AIMIM ने अपने पार्षद के बयान को पॉलिटिकल स्टेटमेंट बताया है.

टिकट नहीं मिला तो छोड़ दी एनसीपी

रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टाग्राम रील्स बनाकर सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर बनी सहर शेख का परिवार एनसीपी (शरद पवार गुट) से जुड़ा रहा है. हाल में संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनाव में उनके परिवार ने मुंब्रा के एक वार्ड से सहर शेख के लिए टिकट मांगा. लेकिन जब एनसीपी ने इनकार किया तो शेख ने AIMIM ज्वॉइन करपार्टी से से राजनीति में आईं और मुंब्रा-कलवा नगरपालिका में चुनाव जीतकर पार्षद बन गईं. 

Add Zee News as a Preferred Source

मुंब्रा को हरा बना देंगे- सहर शेख

चुनाव जीतने के बाद उन्होंने मंच से भड़काऊ भाषण दिया. एक सभा में उन्होंने कहा, हम पूरे मुंब्रा को हरा बना देंगे. इस भाषण के 2 अर्थ निकाले गए. पहला, पूरे मुंब्रा में AIMIM का परचम लहरा देना, क्योंकि ओवैसी की पार्टी के झंडे का रंग हरा है. दूसरा, पूरे मुंब्रा इलाके पर इस्लाम की फतह हासिल करने. यह भाषण इसलिए भी विवादास्पद माना गया क्योंकि मुंब्रा मुस्लिम बहुल इलाका है. जो पहले से ही सांप्रदायिक संवेदनशीलता का केंद्र रहा है. 

बीजेपी ने थाने में दी शिकायत

सहर शेख के इस भाषण पर आपत्ति पर जताते हुए BJP नेता किरीट सोमैया ने मुंब्रा पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी थी. अपनी कंप्लेंट में सोमैया ने शेख के बयान को सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाला बताया और कहा कि इससे शहर की शांति खतरे में पड़ सकती है. उन्होंने उन्होंने मांग की कि अगर सहर शेख माफी नहीं मांगतीं हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए.

नोटिस मिलते ही ढीले पड़ गए सुर 

शिकायत के बाद पुलिस ने सहर शेख को नोटिस जारी किया और स्पष्टीकरण मांगा. इस नोटिस के बाद मुंब्रा को हरा कर देने की धमकी देने वाली शेख के सुर ढीले पड़ गए और थाने में लिखित माफीनामा जमाकर बयान के लिए खेद जताया. अपनी स्टेटमेंट में उन्होंने कहा कि अगर उनके बयान से किसी को तकलीफ पहुंची है, तो वे उसके लिए खेद व्यक्त करती हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका इरादा किसी को आहत करना नहीं था और यह बयान विकास के संदर्भ में था. AIMIM ने इसे सामान्य राजनीतिक बयान बताया. वहीं  BJP ने इसे जीत का जश्न बताकर आलोचना की.