News in Brief

Padma Awards 2026: केंद्र सरकार की ओर से पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है. इन सम्मानों की शुरुआती सूची भी समाने आई है. हालांकि, सूची की आधिकारिक जानकारी शाम तक आने की संभावना है. सूत्रों के अनुसार,  साहित्य, शिक्षा, समाजसेवा, चिकित्सा, कला और जनकल्याण से जुड़े कई नामों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया जाना है. 

जानकारी के अनुसार, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए अंके गौड़ा और  ब्रजलाल भट्ट, बुदरी ठाडी, भगवान दास रायकवार, धार्मिक लाल चुन्नी लाल पांड्या, डॉ. श्याम सुंदर, चरण हेमब्राम और के. पजानिवेल को पद्म पुरसकारों से सम्मानित किया जाएगा. 

बताया जा रहा है कि पद्म श्री पुरस्कार 2026 के लिए जिन नामों की चर्चा की जा रही है, उसमें तमिलनाडु से डॉ. पुन्नियामूर्ति नटेशन, महाराष्ट्र से डॉ. आर्मिडा फर्नांडिस, राजस्थान से गफरुद्दीन मेवाती, उत्तर प्रदेश से चिरंजी लाल यादव, जम्मू-कश्मीर से डॉ. पद्मा गुरमेट और तेलंगाना से डॉ. कुमारस्वामी थंगराज का नाम शामिल है. बता दें कि पद्म पुरस्कार 2026 की आधिकारिक सूची और भारत सरकार की ओर से आज शाम को जारी होने की संभावना है. 

Add Zee News as a Preferred Source

क्यों खास हैं ये पुरस्कार? 

उल्लेखनीय है कि ये सम्मान भारत के सर्वोच्च पुरस्कारों में शामिल हैं. ये पुरस्कार तीन श्रेणियों में विभाजित हैं, जिनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में खास विभूतियों को प्रदान किए जाते हैं. ये सम्मान सामाजिक कार्य, जन-प्रशासन, कला, व्यापार और उद्योग, विज्ञान, खेल, सिविल सेवा, साहित्य और शिक्षा समेत अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिए जाते हैं. 

वहीं, पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और  पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं. इन सभी पुरस्कार की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर की जाती है. ये सम्मान भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया जाता है.