News in Brief

IMD Alert for 27 January: उत्तर भारत से विदा होती ठंड की फिर से वापसी हो गई है. पहाड़ी इलाकों लेकर मैदानी क्षेत्रों तक मौसम में बदलाव नजर आ रहा है. पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में लगातार बर्फबारी हो रही है. वहीं, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में पारा गिर गया है. इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है. 

दरअसल, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, देश के 13 राज्यों में तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है. आइए आपको आईएमडी के नए अपडेट के बारे में बताते हैं… 

हिमाचल में भारी बर्फबारी का अलर्ट 

Add Zee News as a Preferred Source

पिछले कुछ दिनों से मनाली समेत आसपास के इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है. पिछले कुछ समय में यहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं. बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने के कारण सड़कों पर जाम लगा है और कई वाहन जाम में फंसे हैं. इस बीच मौसम विभाग ने राज्य में बर्फबारी और बारिश को लेकर नया अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, चंबा, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल स्पीति में भारी बर्फबारी की संभावना है. वहीं, शिमला, सोलन और सिरमौर में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

दिल्ली के मौसम का हाल 

मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है. 27 जनवरी को दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं, ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं. दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 

यूपी के मौसम का भी हाल भी जानिए 

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यूपी के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है. कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे तापमान में कमी आने की प्रबल संभावना है. यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को अधितम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें: कभी था ड्राइवर, अब नाचता है ISI के इशारों पर; कौन है रंजीत सिंह, जिसके संगठन ने ली पंजाब ब्लास्ट की जिम्मेदारी

बिहार में भी बदलेगा मौसम 

भारत मौसस विज्ञान विभाग के अनुसार, बिहार में 27 और जनवरी के बीच कई जिलों में बारिश की संभावना है. इसके साथ ही ठंडी हवाएं चलने की संभावना है. किसानों से खुले में न जाने की अपील भी की गई है. राजधानी पटना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 

अन्य राज्यों के मौसम का हाल 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राजस्थान, मध्य प्रदेश में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. इस दौरान दोनों राज्यों के कई जिलों में बारिश और तूफान देखने को मिल सकता है. इस कारण तापमान में कमी दर्ज की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: Rafale At Republic Day 2026 VIDEO: जिस राफेल को PAK ने किया था गिराने का दावा, उसने 900 किमी की रफ्तार से चीरा आकाश, दिखाए हैरतअंगेज करतब