News in Brief

BMC Gets 12 Gen Z Corporators: BMC चुनाव के नतीजे आए कई दिन हो गए हैं लेकिन नतीजों का विश्लेषण अभी तक जारी है. ताजा पड़ताल के मुताबिक निकाय चुनाव यानी लोकल बॉडी इलेक्शन में मुंबइकरों ने जेन ज़ी पर अपना भरपूर प्यार लुटाया है. जितने भी जेन जी चुनाव में खड़े हुए लगभग सबको कामयाबी मिली है. आज बीएमसी में 12 ‘Gen-Z’ कॉर्पोरेटर अपने अपने वार्डों की तकदीर बदलने के लिए काम कर रहे हैं. इस सभी में 22 साल की कशिश फुलवारिया सबसे कम उम्र की नगरसेवक/नगरसेविका बनी हैं.

जेन जी का चला जादू

युवा कॉर्पोरेटरों के इस बैच, जिसमें डॉक्टर, MBA और डिजाइनर शामिल हैं, टेक्नोलॉजी और एक नए तरीके से वार्ड की समस्याओं को हल करना चाहते हैं. देखिए सूची-

Add Zee News as a Preferred Source

क्रम नाम पार्टी उम्र वार्ड / क्षेत्र
1 डॉ. अदिति खुरसंगे शिवसेना 29 बोरीवली पूर्व
2 दक्षता कवठणकर बीजेपी 28 कांदिवली पश्चिम
3 हैदर अली शेख कांग्रेस 28 मलाड पश्चिम
4 अंकित प्रभु शिवसेना (उद्धव गुट) 29 गोरेगांव पूर्व
5 दिशा यादव बीजेपी 29 अंधेरी पूर्व
6 रितेश राय शिवसेना 29 अंधेरी पूर्व
7 आयशा खान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) 28 बांद्रा पूर्व
8 राजुल पाटिल शिवसेना (उद्धव गुट) 29 भांडुप पश्चिम
9 निर्मिति कनाडे शिवसेना 25 घाटकोपर पूर्व
10 समन आज़मी कांग्रेस 29 कुर्ला पश्चिम
11 अपेक्षा खांडेकर शिवसेना 29 मानखुर्द
12 कशिश फुलवारिया बीजेपी 22 चेंबूर / कुर्ला

 

प्रोफाइल में ‘परिवारवाद’

कशिश फुलवारिया ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर वार्ड 151 (M-वेस्ट) से जीत हासिल की है. वो पूर्व कॉर्पोरेटर राजेश फुलवारिया की बेटी हैं. कशिश डॉक्टर हैं उनके पास BMS की डिग्री है. वो फिलहाल एमबीए कर रही हैं. दिशा यादव भी पूर्व कॉर्पोरेटर की बेटी हैं. दिशा ज्वेलरी डिजाइनर हैं और अपना स्टार्टअप चलाती हैं. डॉ. समन आजमी होम्योपैथिक डॉक्टर हैं, उनका भी सियासी कनेक्शन है वो पूर्व कॉर्पोरेटर अशरफ आजमी की भतीजी और कांग्रेस के पदाधिकारी अशरद आजमी की बेटी हैं.

कुल नतीजे 

227 सीटों वाली बीएमसी में, भारतीय जनका पार्टी ने 89 सीटें जीतीं, वहीं शिवसेना ने 29, उद्धव सेना उबाठा ने 65, कांग्रेस 24, असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम ने 8, राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना 6, अजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने 3, समाजवादी पार्टी ने 2 और एनसीपी (शरदचंद पवार) ने 1 सीट जीती है. बीजेपी पहली बार बीएमसी में अपना मेयर बनाने जा रही है. हालांकि मेयर का चयन होना अभी बाकी है. बैठकों का दौर अभी जारी है.

ये भी पढ़ें- यूजीसी के सर्कुलर पर GEN बनाम SC क्यों, वो 2 नियम जिससे चढ़ा सवर्ण समाज का पारा

ये भी पढ़ें- क्या है नियम 3(C)? उच्च शिक्षा संस्थानों को लेकर जारी UGC के नए नियमों को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती