BJP Vs Congress: सोमवार को पूरे में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे धूमधाम से बनाया गया. दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड निकली, जिसमें भारत की ताकत का आभास दुनिया को हुआ. हालांकि, गणतंत्र दिवस समारोह में भव्यता और उमंग के साथ-साथ राजनीतिक खींचतान भी देखने को मिली. ऐसा इसलिए क्योंकि बीजेपी और कांग्रेस के बीच असम में होने वाले चुनावों से जुड़े एक मुद्दे पर जमकर राजनीतिक विवाद देखने को मिला. पूरा मुद्दा गमोसा सो जुड़ा था. आइए आपको पूरा मामला बताते हैं…
दरअसल, गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. इसमें सभी वीआईपी मेहमान शामिल हुए. इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी मेहमानों को पारंपरिक असमिया दुपट्टा पहनाया गया. हालांकि, राहुल गांधी ने इस असमिया दुपट्टा को पनने से इनकार कर दिया. अब इस मुद्दे को बीजेपी ने लपक लिया और इसे पूर्वोत्तर का अपमान बताया. वहीं, असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने इसे वास्तविक सर्वोच्च नेता का रवैया बताते हुए इसकी कड़ी आलोचना की. अब इसी मुद्दे को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने सामने है.
गमोसा को लेकर बीजेपी Vs कांग्रेस
जैसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बीजेपी के नेताओं ने राहुल गांधी की तस्वीरों को साझा करते हुए हमला बोलना शुरू किया, इसके बाद कांग्रेस ने भी भी करारा जवाब दिया. कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा ने पलटवार करते हुए कहाकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पटका नहीं पहना था. वहीं, असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने इस कृत्य को अत्यंत असंवेदनशील करार दिया और आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता का पारंपरिक पटका न पहनने का फैसला क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति अनादर को दर्शाता है.
बीजेपी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कांग्रेस सांसद के इस फैसले को शर्मनाक करार दिया है. उन्होंने लिखा कि शर्मनाक! राहुल गांधी ने पूर्वोत्तर का अपमान किया है और हमारे माननीय राष्ट्रपति का भी अनादर किया है. उन्होंने आगे लिखा कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से लेकर विदेशी गणमान्य व्यक्तियों तक, सभी ने सम्मान और गर्व के साथ पटका पहना.
कांग्रेस ने शेयर की राजनाथ सिंह की तस्वीर
गौरतलब है कि जैसे ही बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधना शुरू किया, कांग्रेस भी कहां पीछे रहने वाली. कांग्रेस ने इस पूरे मुद्दे पर बीजेपी को करारा जवाब दिया. कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने बीजेपी के आरोप का खंडन करते हुए राजनाथ सिंह की एक तस्वीर को साझा किया. इस तस्वीर को शेयर करने के साथ कांग्रेस ने पूछा कि क्या असम के मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह से पटका न पहनने के लिए माफी मांगने की भी मांग करेंगे. या सत्ता विरोधी लहर से निपटने की आपकी पूरी रणनीति ऐसे बेतुके मुद्दों को उठाना है? इस दौरान खेड़ा ने दोनों नेताओं को टैग भी किया.
यह भी पढ़ें: सोनिया से सब खुश तो राहुल गांधी ने क्या गलती कर दी? कांग्रेस छोड़ने वालों का दर्द अलग है
कहां से शुरू हुआ विवाद?
उल्लेखनीय है कि ये पूरा विवाद गणतंत्र दिवस के परेड में सीटिंग व्यस्था के बाद शुरू हुआ. कांग्रेस की ओर से एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि गया कि बीजेपी ने लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राज्य सभा में विपक्ष के मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान करते हुए उनको तीसरी पंक्ति में बैठाया. कांग्रेस के कई नेताओं ने तस्वीरें साझा कर कहा कि बीजेपी सरकार की ओर से प्रोटोकॉल के मापदंडो का पालन नहीं किया गया.
बीजेपी ने किया पलटवार
हालांकि, कांग्रेस के इन आरोपों का खंडन करते बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनेवाला ने कांग्रेस पर संवैधानिक मानदंडों से ऊपर अधिकार और अहंकार के साथ-साथ परिवार और पद को रखने का आरोप लगाया. बीजेपी के प्रवक्ता ने कहा कि बैठने की व्यवस्था एक निर्धारित प्रारूप के अनुसार होती है. राहुल गांधी के आसपास या पीछे वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री भी बैठे देखे जा सकते हैं, लेकिन उनमें से किसी ने भी इस पर कोई मुद्दा नहीं उठाया. इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि राहुल को लगता है कि वो भारत के मालिक हैं. वे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में क्यों नहीं आते हैं. उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में वो कहां थे? मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण समारोह और स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में राहुल गांधी क्यों नहीं आए थे? बीजेपी की ओर से कहा गया कि गणतंत्र दिवस पर बैठने की व्यवस्था को भी राजनीतिक रंग देना कांग्रेस के लिए शर्मनाक है. राहुल गांधी एक बेईमान राजनेता हैं, जो राष्ट्रीय हित से ऊपर राजनीति को चुनते हैं.
यह भी पढ़ें: मंदिर सिर्फ चुनाव तक? राहुल गांधी को दी थी खुली सलाह, शकील अहमद बोले- कहा था राजनीति नहीं, आस्था निभाइए
