News in Brief

Shimla Mechanic news: हिंदुस्तान में टैलेंट की कमी नहीं है. बस जरा सी नजर उठाकर देखने की जरूरत है, दो-चार हुनरमंद तो सड़क किनारे अपने क्लाइंट्स का इंतजार करते मिल जाएंगे. ये कहावत शिमला की घुमावदार सड़क पर उस वक्त सही साबित हुई जब एक विदेश कपल अपनी बाइक खराब होने की वजह से परेशानी में इधर-उधर घूम रहा था. तभी उसकी नजर एक मैकेनिक पर पड़ती है. मैकेनिक ने कपल की बात सुनते ही खराबी पकड़ ली और मिनटों में बाइक के पार्ट्स खोलते हुए सही कर दी.

हुनर से जीता दिल

कपल ने मैकेनिक के काम करने का वीडियो रिकॉर्ड किया. एक मिनट 36 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि मैकेनिक कैसे फटाफट-फटाफट हाथ चला रहा है. उसके काम की स्पीड और टैंलेंट पर भरोसा देखकर कपल खुश हो जाता है. वो इसे चमत्कार बताते हैं. विदेशी मेहमान बाइक ठीक होते ही ताली बजाने लगते हैं. विदेशी जोड़े का आभार प्रकट करने का तरीका और मैकेनिक के हुनर दोनों की नेटिजंस खूब तारीफ कर रहे हैं. कपल ने बताया, ‘मैकेनिक ने इंजन के गियरबॉक्स बेयरिंग में तुरंत ठीक कर दिया. हमें उसका काम देखकर खुशी हुई.’ 

Add Zee News as a Preferred Source

आप भी देखिए वीडियो

यूरोप के कपल की कहानी

बाइक ठीक होने के बाद ये जोड़ा आगे निकल जाता है. कपल ने अपने इस ट्रिप का पूरा वीडियो अपने तमाम सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया. वीडियो में वो अपनी ट्रिप के बारे में बताते हैं कि कैसे मनाली जाते वक्त उनकी बाइक अचानक खराब हो जाती है और देसी मैकेनिक उन्हें परेशानी से बाहर निकाल देता है. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा भी किया जा रहा है कि वीडियो कुछ महीने पुराना है लेकिन सोशल मीडिया पर आज भी पसंद किया जा रहा है.