News in Brief

बजट सत्र के पहले दिन महाराष्ट्र से दुखद खबर आई. बारामती में सुबह एक प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया. सुबह-सुबह वह मुंबई से बारामती जा रहे थे जब 8.45 बजे उनका प्लेन क्रैश हो गया. प्लेन में कुल 5 लोग सवार थे. हादसा बारामती में लैंडिंग के दौरान हुआ. घटना के वीडियो से साफ दिखाई दे रहा है कि प्लेन के आगे के हिस्से में कुछ नहीं बचा. प्लेन के अवशेष आग में जलते दिखे. सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर खबर आई कि बारामती विमान हादसे में कुल 5 लोगों की मौत हो गई है. अब लोग जानना चाहते हैं कि प्लेन में कौन-कौन था, पवार कहां जा रहे थे, वह इलाका कैसा था. हम आपको यहां ऐसी सारी जानकारी एक-एक कर बता रहे हैं. 

1. अजीत पवार के साथ प्लेन में कौन-कौन था?

पवार के ऑफिस की ओर से मीडिया को जानकारी दी गई है कि अजीत पवार अपने बॉडीगार्ड के साथ गए थे. प्लेन में दो क्रू मेंबर्स की भी जान चली गई है. प्लेन में थे- 

Add Zee News as a Preferred Source

Ajit Pawar डिप्टी सीएम ( महाराष्ट्र), 1 PSO, 1 attendent, 2 क्रू मेंबर्स (PIC+FO) 

2. पुणे कलेक्टर ने क्या बताया?

पुणे के जिलाधिकारी ने बताया कि हादसा भयानक था. उन्होंने इसे हैवी क्रैश बताया है. 

3. अजीत पवार कहां जा रहे थे?

रिपोर्टों में बताया गया है कि यह एक चार्टर्ड फ्लाइट थी जिसमें अजीत पवार पुणे जाने के लिए सवार हुए थे. वहां उन्हें जिला परिषद चुनावों के लिए प्रचार करना था. वह पुणे में चार रैलियों में शामिल होने वाले थे. 

4. जहां अजीत पवार का प्लेन क्रैश हुआ, वो इलाक कौन सा है?

Zee संवाददाता ने खबर दी है कि बारामती में लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश हुआ है. यह रिमोट इलाका है. वैसे, बारामती इंडस्ट्रियल इलाका है. यहां हवाई पट्टी है. अक्सर नेताओं, अधिकारियों की मूवमेंट होती रहती है लेकिन आज लैंडिंग के दौरान क्या गलत हुआ, बाद में पता चलेगा. DGCA ने इस घटना की जांच की बात कही है. DGCA के अधिकारी ने Zee News से कहा, ‘इस पूरे मामले में गड़बड़ी क्या हुई, पता लगाया जाएगा. प्लेन कैसे क्रैश हुआ, किसकी गलती थी, सब जानकारी की जाएगी.’

5. प्लेन क्रैश कैसे हुआ, एक्सपर्ट अभी क्या बता रहे?

एविएशन एक्सपर्ट ग्रुप कैप्टन (रिटायर्ड) डीके पांडेय ने ZEE न्यूज को बताया कि शुरुआती रिपोर्ट में ऐसी बात की गई थी कि उस समय विजिबिलिटी काफी कम थी और यह एक बड़ी वजह हो सकती है. लेकिन हमें समझना होगा कि किसी भी प्लेन हादसे के दो कारण होते हैं. एक टेक्निकल, दूसरा नॉन टेक्निकल. यह दुखद हादसा है. नॉन टेक्निकल में बर्ड हिट हो गई या पायलट की तरफ से कोई गलती हो गई. टेक्निकल में होता है कि प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई या ग्राउंड पर कुछ गड़बड़ हुआ. वहां से जो जानकारी पता चली है कि वह पहाड़ी इलाका है. जहाज काफी पहले थे. एक्सेस मुश्किल है. जिस प्रकार से टुकड़े दिख रहे हैं उससे लगता है कि यह नोज डाउन हुआ है. मतलब आगे का नुकीला हिस्सा जमीन पर पहले गिरा है. उन्होंने कहा कि टेल का हिस्सा बाद में भी दिखता रहा. 

6. प्लेन खड़ा गिरा तो क्या इंजन फेल हो गया था?

एविएशन एक्सपर्ट ग्रुप कैप्टन (रिटायर्ड) डीके पांडेय ने बताया कि जहाज का सामने का हिस्सा पूरा जला हुआ है, दरअसल, फ्यूल टैंक्स जहाज के मेन विंग में होते हैं. जब आग लगती है तो आम तौर पर सभी जहाजों में टेल हिस्सा बच जाता है. क्योंकि टेल में फ्यूल नहीं होता है. हां, अगर जहाज अचानक नीचे आ रहा होता है, जैसा कि कुछ गांववालों ने बताया है तो हो सकता है कि इंजन फैल्योर हो.  

जानकारी लगातार अपडेट हो रही है….