News in Brief

कोलकाता के आर अहमद डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने एक दुर्लभ मेडिकल केस में 10 साल की बच्ची का इलाज कर इतिहास रच दिया. बच्ची पिछले करीब 900 दिनों से मुंह बंद नहीं कर पा रही थी. दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल बीमारी ADEM के चलते यह समस्या हुई थी.अब सर्जरी के बाद बच्ची सामान्य जीवन की ओर लौट रही है.