
Kathua station name change: जम्मू कश्मीर सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए, कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन कर दिया है. इससे पहले भी जम्मू कश्मीर के ही उधमपुर रेलवे स्टेशन का नाम शहीद कैटन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन के नाम किया गया था. करीब तीन साल पहले ऊधमपुर रेलवे स्टेशन का नाम बलिदानी कैप्टन तुषार महाजन के नाम पर किया गया था, हालांकि उस समय ‘ऊधमपुर’ शब्द हटने से लोगों ने इसे ऊधमपुर की पहचान छीनना बताया था. जिसके बाद जनभावनाओं का ध्यान रखते हुए ऊधमपुर शब्द फिर से जुड़ गया और ऑनलाइन टिकट में नया नाम मार्टर सी तुषार एम-एमसीटीएम (ऊधमपुर) प्रदर्शित होने लगा.
जम्मू-कश्मीर की नई पहचान
जम्मू-कश्मीर आज से पांच साल पहले पत्थरबाजी की घटनाओं के लिए बदनाम था. वहां विकास की रफ्तार एकदम लचर और मंद थी लेकिन जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए हटने के बाद आज के जम्मू-कश्मीर की शक्ल पूरी तरह से बदल गई है.
