
Sunetra Pawar: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) द्वारा सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री पद के लिए नामित किए जाने की अटकलों के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया है. फडणवीस ने कहा कि इस संबंध में जो भी निर्णय लिया जाएगा, वह पूरी तरह एनसीपी का होगा और भारतीय जनता पार्टी (BJP) उस फैसले का पुरजोर समर्थन करेगी.
सुनेत्रा पवार की उपमुख्यमंत्री पद पर संभावित नियुक्ति को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय एनसीपी पार्टी और उसके नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि चाहे अजित पवार का परिवार हो या एनसीपी संगठन, भाजपा और राज्य सरकार दोनों का उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा.
#WATCH | Nagpur | On the post of Deputy CM, Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis, “The decision will be taken by the NCP. We will stand by whatever decision the NCP takes…We are standing by the family of Ajit Pawar and NCP…” pic.twitter.com/zgPXKTfdju
Add Zee News as a Preferred Source![]()
— ANI (@ANI) January 30, 2026
गौरतलब है कि हाल ही में एनसीपी को उस समय बड़ा झटका लगा था जब पार्टी प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बारामती में एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी. इस घटना के बाद पार्टी में नेतृत्व को लेकर मंथन तेज हो गया है.
एनसीपी आज बुलाएगी विधायक दल की बैठक
पार्टी सूत्रों के अनुसार, अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र की अगली उपमुख्यमंत्री बनने की प्रबल संभावना है. साथ ही, एक अन्य अहम फैसले के तहत राज्यसभा सांसद प्रफुल पटेल को एनसीपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की तैयारी है. सूत्रों का कहना है कि एनसीपी शनिवार दोपहर 2 बजे विधायक दल की बैठक बुलाएगी, जिसमें सुनेत्रा पवार को विधानसभा में पार्टी का नेता चुना जा सकता है. इसके बाद शाम करीब 5 बजे मुंबई के राजभवन में उनके उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की संभावना जताई जा रही है. शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पहले से शुरू कर दी गई हैं.
बता दें, अजित पवार का अंतिम संस्कार गुरुवार को बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और पवार परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.
ये भी पढ़ें: हामिद अंसारी ने महमूद गजनी को बताया ‘हिंदुस्तानी लुटेरा’… भड़की भाजपा, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
अधिकारियों के मुताबिक, अजित पवार एक छोटे चार्टर्ड विमान से मुंबई से सुबह करीब 8 बजे रवाना हुए थे. लगभग 45 मिनट बाद बारामती हवाई अड्डे के पास उतरने के प्रयास के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में अजित पवार समेत विमान में सवार सभी 5 लोगों की मृत्यु हो गई थी.
