News in Brief

BJP President: बीजेपी के नए अध्यक्ष नितिन नवीन चुनावी राज्यों पर फोकस करने लगे हैं. भाजपा अध्यक्ष ने अपनी टीम बनाने के लिए पहला और ठोस कदम उठाया है. जिसके जरिए आने वाले असेंबली इलेक्शन के लिए चुने जा रहे देश भर के BJP नेताओं को उनके परफॉर्मेंस के आधार पर नए पार्टी प्रेसिडेंट नितिन नवीन की टीम में शामिल होने का मौका मिल सकता है. इसे चुनाव वाले राज्य के नेताओं के लिए ऑडिशन माना जा रहा है. 

कुछ महीनों में होगा चुनाव
BJP सूत्रों ने कहा कि पार्टी के नेशनल रैंक के करीब एक दर्जन नेताओं, जिनमें से कुछ का राजधानी के पॉलिटिकल सर्कल से साफ कनेक्शन है. उन्हें असम के लिए चुना गया है. असम उन राज्यों में से एक है जहां पर नवीन ने चार्ज संभालने के बाद दौरा किया था. कहा ये भी जा रहा है कि आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए भी ऐसी ही टीमें बनाने का प्रोसेस चल रहा है. इन चारों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में अगले कुछ महीनों में चुनाव होने हैं.

पुल का काम करेगी टीम
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इसे लेकर एक BJP नेता ने कहा कि असम के लिए यह टीम राज्य में BJP और RSS और नई दिल्ली में नेशनल लीडरशिप के बीच पुल का काम करेगी. राज्य के चुनाव इंचार्ज बैजयंत ‘जय’ पांडा की पूरी लीडरशिप में युवा और अनुभवी दोनों तरह के लोग शामिल हैं. इसे BJP के नेशनल जनरल सेक्रेटरी (ऑर्गनाइजेशन) बी एल संतोष ने पिछले हफ्ते बनाया था.

Add Zee News as a Preferred Source

टीम में शामिल हैं ये नेता
टीम का हिस्सा बनने के लिए चुने गए नेताओं में नई दिल्ली की MP बांसुरी स्वराज, दिल्ली के मंत्री परवेश वर्मा, आर के पुरम के MLA अनिल शर्मा, और उत्तम नगर के MLA पवन शर्मा को एक से दो लोकसभा सीटों पर चुनाव से जुड़े मामलों के मैनेजमेंट के लिए पूरे राज्य में खास काम दिए गए हैं. एक अन्य नेता ने कहा कि इस टीम में राज्यसभा MP दीपक प्रकाश और नेशनल सेक्रेटरी अलका गुर्जर जैसे “जाने-माने लोग” भी शामिल हैं और ये टीम “पक्के और वफादार कार्यकर्ताओं” से बनी है.