News in Brief

Pakistani balloon found in Jammu and Kashmir: सीमा पार से पाकिस्तान लगातार नापाक हरकतें करने से बाज नहीं आ रहा है. रविवार को जम्मू कश्मीर में एलओसी के पास पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है. इस गुब्बारा के मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, ये गुब्बारा अखनूर में LoC के पास मिला है. बताया जा रहा है कि इस गुब्बारे पर PIA लिखा हुआ है.

दरअसल, पिछले कुछ समय में पाकिस्तान की नापाक हरकतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. पिछले कुछ समय में जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में कई संदिग्ध हरकतें देखने को मिली हैं. हालांकि, सीमा तैनात जवान लगातार पाकिस्तान के एक्शन का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. इससे पहले भी सीमा से सटे कुछ इलाकों में ड्रोन देखने को मिले थे. बताया गया कि ये सभी ड्रोन पाकिस्तान की ओर से आए थे. 

पहले दिखे थे ड्रोन

Add Zee News as a Preferred Source

जानकारी दें कि रविवार को अखनूर में एलओसी के पास दिखे पाकिस्तीन गुब्बारों के बाद पूरा सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया गया है. किसी भी संदिग्ध एक्टिविटी पर ध्यान रखा जा रहा है. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही सांबा जिला रामगढ़ क्षेत्र में शाम के समय पाकिस्तान की ओर से आए ड्रोन देखे गए थे. बताया गया कि ये ड्रोन गांव के ऊपर देखा गया, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों की ओर से फायरिंग कई गई. हालांकि, बाद में ये ड्रोन पाकिस्तान की ओर चला गया. 

यह भी पढ़ें: ये UP नहीं बंगाल है… अब हुमायूं कबीर को हुआ अपने किए पर पछतावा, 2024 के बयान के लिए मांगी माफी

सुरक्षाकर्मी अलर्ट मोड में 

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की ओर से की जा रही इन हरकतों को देखते हुए भारतीय सेना के जवान पूरी तरीके से सतर्क हैं. हर एक संदिग्ध एक्टिवीट पर नजर रखी जा रही है. किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: Budget 2026: आज नहीं कल बोलेंगे….विपक्ष के लिए कैसा रहा देश का बजट? राहुल गांधी, थरूर ने कह दी ये बात