
Weather Forecast 03 February: फरवरी का महीना शुरू हो गया है. आम तौर पर फरवरी की शुरुआत के साथ सर्दी के जाने का सिलसिला शुरू हो जाता है. हालांकि, इस साल मौसम का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है. उत्तर भारत के लोगों को जहां अब सर्दी के जाने का इंतजार था, तो दूसरी ओर तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के नौ राज्यों में बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है. वहीं, कुछ जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है. उधर, पहाड़ी राज्यों में 14 फरवरी तक राहत मिलने की संभावना नहीं है.
दरअसल, आईएमडी के ताजा अपडेट के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में 3 फरवरी को घना कोहरा देखने को मिल सकता है. वहीं, कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की भी आशंका है, जिससे तापमान में कमी दर्ज की जाएगी. जहां लोगों को ठंड के जाने का इंतजार था, तो दूसरी ओर मौसम का अलग ही रंग देखने को मिल रहा है. आइए आपको कल यानी मंगलवार को देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम कैसा रहेगा इसके बारे में बताते हैं…
दिल्ली के मौसम का हाल
आईएमडी के ताजा अपडेट के अनुसार, मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम में खास बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि, इस दौरान तापमान में कोई खास बढ़ोतरी नहीं देखी जाएगी. दिल्ली के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मंगलवार को पूर्वी यूपी में घने से घने कोहरे की संभावना है. वहीं, पश्चिमी यूपी के भी विभिन्न जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है. वहीं, दोपहर बाद बारिश की भी संभावना है. पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के करीब रहने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: Budget से ईरान का चाबहार पोर्ट गायब, बांग्लादेश को सिर्फ 60 करोड़ की मदद; बजट में इन देशों पर मेहरबान हुआ भारत
बिहार में मंगलवार को बदलेगा मौसम?
भारतीय मौसम विज्ञान ने बताया कि बिहार के मौसम में भी मंगलवार को बदलाव देखने को मिल सकता है. 3 फरवरी को राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना है. हालांकि, कुछ जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है. विभाग का कहना है कि पटना एवं आसपास के जिलों में बादल भी छाए रहेंगे. कल पटना का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
पहाड़ी राज्यों के मौसम का हाल
पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी हो रही है. बर्फबारी के कारण पर्यटकों में भारी उत्साह है. हालांकि, उत्तराखंड में मंगलवार को मौसम बदलने की प्रबल संभावना है. आईएमडी ने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों बर्फबारी जारी रहेगी. वहीं, हिमाचल प्रदेश की बात करें, तो मंगलवार को यहां पर भारी बर्फबारी की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, मनाली में अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं, जम्मू कश्मीर में भी कल मौसम बिगड़ने वाला है. यहां पर पहलगाम और कुलगाम में भारी बर्फबारी की संभावना है.
यह भी पढ़ें: जल्दबाजी या जरूरत? सुनेत्रा पवार के शपथ समारोह पर फडणवीस ने याद दिलाई 41 साल पुरानी घटना
