Manipur CM Oath Ceremony: हिंसाग्रस्त राज्य मणिपुर में बुधवार को राष्ट्रपति शासन हटा लिया गया है. करीब एक साल के राष्ट्रपति शासन के बाद राज्य में नई सरकार का गठन हो गया है. एनडीए दल के नेता वाई खेमचंद ने नए सीएम के तौर पर आज शपथ ली. उनके साथ दो विधायकों ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है. नागा पीपल्स फ्रंट के विधायक एल डिखो मणिपुर के उप मुख्यमंत्री बने हैं और कुकी बीजेपी विधायक नेमचा किपगेन ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है.
आज ही गृह मंत्रालय की ओर से राष्ट्रपति शासन हटाने का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इसके बाद राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन ने गवर्नर के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया था. आज सुबह से ही लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रहीं थीं. वाई खेमचंद के सीएम बनने के साथ मणिपुर में भले सरकार का गठन हो गया, लेकिन उनके सामने राज्य की कई बड़ी चुनौतियां मुंह खोले बैठी हैं.
#WATCH | Imphal: BJP Manipur Legislature Party leader Yumnam Khemchand Singh takes oath as the Chief Minister of Manipur
Add Zee News as a Preferred Source![]()
Governor of Manipur Ajay Bhalla administers the oath at the Lok Bhavan. pic.twitter.com/Ri1Et4J0Oa
— ANI (@ANI) February 4, 2026
