News in Brief

West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है. बंगाल में कांग्रेस पार्टी अकेले विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगी. इस बात की पुष्टि प्रभारी महासचिव गुलाम अहमद मीर की ओर से की गई है. इससे पहले टीएमसी ने भी ऐलान किया था वह पश्चिम बंगाल में होने वाला विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी. टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा था कि टीएमसी राज्य में अकेले चुनाव लड़ती है और बाकी सभी पार्टियां टीएमसी के खिलाफ लड़ती हैं. 

दरअसल, साल 2016 और साल 2021 में हुए विधानसभा चुनावों मं कांग्रेस का लेफ्ट के साथ गठबंधन था. हालांकि, इस बार कांग्रेस की ओर से लेफ्ट के साथ किसी भी गठबंधन या सीट शेयरिंग पर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई गई है. आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर हुई बैठक के बाद फैसला लिया गया कि कांग्रेस पश्चिम बंगाल में होने वाला विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी. वहीं, कांग्रेस के इस फैसले पर अधीर रंजन चौधरी की ओर से कहा गया है कि आलाकमान की ओर से जो फैसला किया गया वही मान्य है. 

बंगाल का चुनाव और कांग्रेस का प्रदर्शन 

Add Zee News as a Preferred Source

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस का बंगाल में पिछले कई चुनावों कुछ खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है. साल 2016 में पहली बार कांग्रेस और लेफ्ट ने एक साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था. उस वक्त कांग्रेस ने 44 सीटें जीती थीं और CPI (M) को 26 सीटें मिली थीं. साल 2021 में लेफ्ट फ्रंट और कांग्रेस दोनों को एक भी सीट नहीं मिली. इसके साथ ही साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को एक सीट मिली थी, लेकिन लेफ्ट एक सीट भी नहीं जीत पाया था.

इतना ही नहीं साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और लेफ्ट दोनों ने सीट शेयरिंग के फार्मूले को खत्म किया और अलग-अलग चुनाव लड़ा. इस दौरान कांग्रेस दो सीटें जीतने में कामयाब रही और लेफ्ट को कई सीट नहीं मिला.  

बंगाल में बीजेपी Vs टीएमसी 

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला टीएमसी और बीजेपी के बीच रहने वाला है. इससे पहले राज्य की सीएम एसआईआर के मुद्दे पर खुद मुखर होकर बोल रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग बीजेपी का आईटी सेल बना हुआ है और एसआईआर के तहत केवल नाम काटने का काम किया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: ‘पीएम मोदी के साथ कुछ भी हो सकता था’, लोकसभा स्पीकर का बड़ा खुलासा; बोले- मैंने ही उनसे न आने का आग्रह किया