AAP Leader Lucky Oberoi Murder: पंजाब के जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां पर AAP पार्टी के नेता लकी ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, पुलिस ने कहा कि ओबेरॉय अपनी थार गाड़ी में बैठे थे, तभी हमलावरों ने उन पर कई गोलियां चलाईं. उन्हें गंभीर रूप से घायल हालत में एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक दो शूटरों ने ओबेरॉय पर कई गोलियां चलाईं.
रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना सुबह करीब 7.55 बजे हुई, जब वह गुरुद्वारे से बाहर निकले ही थे. ओबेरॉय की पत्नी सिमरजोत कौर ने पिछले साल AAP के टिकट पर नगर निगम का चुनाव लड़ा था.
अपडेट जारी है…
Add Zee News as a Preferred Source
