News in Brief

Brad Pitt Dalai Lama Connection: करीब तीन दशक पहले हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट और तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा की जिंदगी एक दिलचस्प तरीके से जुड़ी. हाल ही में दलाई लामा को ‘मेडिटेशन्स: द रिफ्लेक्शन्स ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ के लिए बेस्ट ऑडियोबुक कैटेगरी में ग्रैमी अवॉर्ड मिला. ये सम्मान लॉस एंजेलिस में हुए 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में उनकी ओर से सिंगर रूफस वेनराइट ने लिया. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि दलाई लामा का कनेक्शन सिनेमा की दुनिया से भी रहा है.

ये कनेक्शन साल 1997 में आई फिल्म ‘सेवन ईयर्स इन तिब्बत’ (Seven Years in Tibet) से जुड़ता है. इस फिल्म के जरिए ब्रैड पिट की हॉलीवुड जर्नी दलाई लामा की जीवन कहानी से टकराती है. फिल्म का निर्देशन जीन-जैक अन्नॉ ने किया था और ये ऑस्ट्रियन पर्वतारोही हेनरिक हारर की 1952 में लिखी गई किताब पर आधारित है. फिल्म में ब्रैड पिट लीड रोल  प्ले किया था, जबकि डेविड थ्यूलिस ने उनके साथी पीटर आउफ्शनाइटर का किरदार निभाया था. कहानी 1930 और 1940 के दशक की है. 

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

29 साल पुराना है ये किस्सा

हेनरिक और पीटर भारत में पर्वतारोहण के लिए आते हैं, लेकिन दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मन नागरिक होने की वजह से उन्हें ब्रिटिश POW कैंप में कैद कर लिया जाता है. साल 1944 में दोनों वहां से भाग निकलते हैं और हिमालय के कठिन रास्तों से होते हुए तिब्बत पहुंचते हैं. शुरुआत में उन्हें भारत लौटने का आदेश मिलता है, लेकिन बाद में उन्हें ल्हासा में रहने की इजाजत मिल जाती है. ल्हासा में हेनरिक की मुलाकात यंग दलाई लामा से होती है. साल 1945 में हेनरिक को पोटाला पैलेस बुलाया जाता है. 

चेन्नई ड्रग्स केस में आया फिल्मी ट्विस्ट, गिरफ्तार हुई 30 साल की एक्ट्रेस, साथ में 8 लोग पहुंचे जेल, साउथ इंडस्ट्री में मचा हड़कंप

बेहद इमोशनल है फिल्म की कहानी 

जहां वे दलाई लामा को भूगोल, विज्ञान और पश्चिमी दुनिया की जानकारी देने लगते हैं. धीरे-धीरे दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो जाती है. फिल्म में 14 साल के दलाई लामा का रोल जामयांग जाम्त्शो वांगचुक ने निभाया, जबकि 8 और 4 साल की उम्र के किरदार सोनम वांगचुक और दोरजी त्सेरिंग ने निभाए. ‘सेवन ईयर्स इन तिब्बत’ में डैनी डेन्जोंगपा, माको, बीडी वोंग और विक्टर वोंग जैसे कलाकार भी नजर आते हैं. ये फिल्म इतिहास, दोस्ती और संस्कृति को बेहद संवेदनशील तरीके से दिखाती है. 

fallback

OTT पर आज भी ट्रेंड करती है ये फिल्म  

आज भी जो दर्शक इस फिल्म को देखना चाहते हैं, वे इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. समय के साथ ये फिल्म एक यादगार क्लासिक मानी जाने लगी है. दलाई लामा की जिंदगी पर बनी फिल्में सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं हैं. मार्टिन स्कॉर्सेसी की फिल्म ‘Kundun’, जो 25 दिसंबर 1997 को रिलीज हुई थी, भी उनके जीवन और विचारों पर आधारित है. इस फिल्म की कहानी मेलिसा मैथिसन ने लिखी थी. इन फिल्मों के जरिए हॉलीवुड और तिब्बती इतिहास के बीच एक खास सांस्कृतिक पुल बनता है.