News in Brief

Sergio Gor Ashwini Vaishnaw meet: भारत-अमेरिका के बीच डील (India-US Deal) होने के बाद उसे अमली जामा पहनाने के लिए फुल स्पीड से काम चल रहा है. डील को मुकम्मल कराने के लिए हो रही धुआंधार तैयारियों के बीच केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत में मौजूद अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात करके भारत-अमेरिका रिश्तों के फ्यूचर की एक सकारात्मक तस्वीर दिखाई है. वैष्णव ने यह भी बताया कि बातचीत के इस सिलसिले में सप्लाई चेन मजबूत करने पर फोकस रहा. मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वैष्णव ने पोस्ट किया- ‘अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात अच्छी रही. दोनों देशों ने रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के साथ सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और आपूर्ति श्रंखलाओं को और मजबूत करने पर फोकस किया’.

AI इम्पैक्ट समिट 2026 में दिखेगा इंडिया-यूएस डील का जादू!

रेल मंत्रालय समेत कई अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि उम्मीद है कि एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में अमेरिका-भारत की मजबूत जुगलबंदी और भागीदारी दिखेगी. आगामी AI समिट के बारे में जानकारी देते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं IT मंत्रालय ने पिछले हफ्ते कहा था कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में अबतक हजारों रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

समिट में क्या होगा

इस आयोजन में 100 से अधिक देशों के 500 से अधिक स्टार्टअप्स कुल 500 सत्रों में हिस्सा लेंगे. मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट, जो 16-20 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होगी. वो अबतक आयोजित हो चुके चार ग्लोबल एआई समिट में सबसे बड़ी और ज्यादा कामयाब साबित होगी. सरकारी बयान में आगे कहा गया कि इस समिट ने दुनियाभर के देशों से आए 35,000 से अधिक रजिस्ट्रेशन ये बताते हैं कि इस क्षेत्र में भी लोग, भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं. समिट में एआई को लेकर विजन को अमल में लाने को प्राथमिकता दी जाएगी. 

आपको बताते चलें कि कई देशों की सरकारें, बिजनेस टाइकून, रिसर्चर, सिविल सोसाइटी संगठन और अंतर्राष्ट्रीय संस्थान समिट के एजेंडा को आकार देने में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी सक्रिय भूमिका निभाने जा रही हैं. इसमें 100 से अधिक देशों की भागीदारी की उम्मीद है, जिसमें 15 से 20 राष्ट्राध्यक्ष, विभिन्न देशों के 50 से अधिक मंत्री और MNC’s के 40 से अधिक सीईओ शामिल हैं. (IANS)