News in Brief

Lok Sabha Speaker Om Birla: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्षी दलों ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है. इस प्रस्वाव पर 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं, लेकिन टीएमसी ने इससे दूरी बना ली है. इस बीच लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने एक अहम फैसला लिया है. सूत्रों के अनुसार, जब तक उन्हें हटाने के प्रस्ताव पर सदन में चर्चा और फैसला नहीं होता है वह, लोकसभा नहीं जाएंगे.

इस बीच सूत्रों ने दावा किया कि है कि सरकार और विपक्ष की ओर से उनको मनाने की कोशिश की जा सकती है, लेकिन फिलहाल उन्होंने अपना फैसला स्पष्ट कर दिया है कि वह सदन में उपस्थित नहीं रहेंगे. माना जा रहा है कि बजट सत्र के दूसरे हिस्से के पहले दिन इस अविश्ववास प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है. बजट सत्र का दूसरा हिस्सा 9 मार्च से शुरू हो रहा है. प्रक्रिया के अनुसार, लोकसभा के कम से कम 50 सांसदों को खड़े होकर समर्थन जताना होगा, इसके बाद पीठासीन अधिकारी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दे सकता है, अन्यथा इसपर कोई चर्चा नहीं होगी. 

विपक्ष क्यों ओम बिरला के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्ताव? 

Add Zee News as a Preferred Source

कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दे दिया है. उच्च सदन के सचिव जनरल को यह नोटिस विपक्ष की ओर से दिया गया है. जानकारी के अनुसार, इस नोटिस पर 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं. इस नोटिस में विपक्ष की ओर से आरोप लगाया गया है कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सदन की कार्यवाही के दौरान पक्षपात करते हैं. कई बार विपक्ष के नेताओं को बोलने का अवसर नहीं दिया गया. कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी और अन्य सदस्यों को बोलने नहीं दिया गया. इस नोटिस में विपक्ष के 8 सांसदों के निलंबन का मुद्दा भी उठाया गया है. 

यह भी पढ़ें: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल गांधी ने क्यों नहीं किए हस्ताक्षर? विपक्ष ने दी सफाई

लेकिन राहुल गांधी ने क्यों नहीं किए हस्ताक्षर? 

मंगलवार को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने नियम 94C के तहत लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सौंपा है. इस बीच सूत्रों ने दावा किया है कि इस नोटिस पर खुद राहुल गांधी ने हस्ताक्षर नहीं किए हैं. पार्टी का दावा है कि संसदीय लोकतंत्र में नेता प्रतिपक्ष का स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करना सही नहीं है. यह लोकतंत्र के लिए उचित नहीं माना जा सकता है. हालांकि, टीएमसी ने भी इस नोटिस से दूरी बना ली है. 

यह भी पढ़ें:   हुमायूं कबीर देख रहे बाबरी के पूरा होने का सपना, सीएम योगी बोले- कयामत तक नहीं बनने देंगे!