News in Brief

20-25 congress mps abused lok sabha speaker: लोकसभा के भीतर और बाहर सरकार और विपक्ष के बीच युद्ध अब अपने चरम पर है. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक ऐसा सनसनीखेज आरोप लगाया है जिसने भारतीय लोकतंत्र की मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. रिजिजू का दावा है कि प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में कांग्रेस के 20-25 सांसद जबरन स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में घुस गए और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया है. रिजिजू ने साफ कहा कि वह खुद उस समय वहां मौजूद थे. उनके मुताबिक स्पीकर ओम बिरला स्वभाव से बेहद शांत व्यक्ति हैं. जहां विपक्ष स्पीकर को हटाने के लिए नोटिस दे चुका है, वहीं सरकार ने 4 फरवरी का एक वीडियो जारी कर विपक्ष की घेराबंदी तेज कर दी है.

Add Zee News as a Preferred Source