News in Brief

O Romeo Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आने वाली है. इस बार फिल्म ‘ओ रोमियो’ से दोनों साथ में धमाल मचाने वाले है. यह एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जो 13 फरवरी को थिएटर में दस्तक देने वाली है. इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. क्योंकि फिल्म रिलीज से पहले इसकी एडवांस बुकिंग में जबरदस्त आंकड़े देखने को मिल रहे है. 

रोमांटिक ड्रामा फिल्म
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में आपको दिशा पटानी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. फिल्म में तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी ने स्पेशल कैमियो किया है. फिल्म रिलीज से पहले इसके एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आ गए है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट हैं.

एडवांस बुकिंग में अब तक इतनी हुई कमाई
हाल ही में सामने आए Sacnilk ने आंकड़ों के मुताबिक, शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने एडवांस बुकिंग के पहले दिन करीब 16,226 टिकट बेचे और इससे लगभग फिल्म ने रिलीज से पहले 36.69 लाख रुपये की कमाई कर ली है. ऑल इंडिया एडवांस बुकिंग से ‘ओ रोमियो’ ने 36.69 लाख रुपये की कमाई की है, जिसमें 3,449 शो के लिए करीब 16,226 टिकट बिके हैं. आज 11 फरवरी 2026 को सुबह 8 बजे तक फिल्म ने किल 1.42 करोड़ की कमाई कर ली है. 

Add Zee News as a Preferred Source

इतने करोड़ से फिल्म कर सकती ओपनिंग 
अभी भी फिल्म रिलीज होने में दो दिन बचे हैं, ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म और ज्यादा कमा सकती है. ट्रेड एनालिस्ट की माने तो शाहिद की फिल्म पहले दिन 4-7 करोड़ रुपये के बीच कमाई कर सकती है, अगर बुकिंग का रुझान ऐसा ही जारी रहा. बुकिंग में सबसे ज्यादा NCR, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश जैसे क्षेत्रों में एक्साइटमेंट देखी जा रही है. 

एक साथ रिलीज हो रही दो फिल्में
वहीं 13 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘ओ रोमियो’ और शनाया कपूर की सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म ‘तू या मैं’ क्लैश होने वाला है. दोनों ही फिल्में वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.